1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वनडे एशिया कप में सिर्फ ये भारतीय बॉलर ही ले पाया 5 विकेट हॉल, पाकिस्तान के खिलाफ किया था कमाल

वनडे एशिया कप में सिर्फ ये भारतीय बॉलर ही ले पाया 5 विकेट हॉल, पाकिस्तान के खिलाफ किया था कमाल

 Written By: Govind Singh
 Published : Aug 28, 2023 05:48 pm IST,  Updated : Aug 28, 2023 05:52 pm IST

वनडे एशिया कप में सिर्फ एक भारतीय गेंदबाज ही 5 विकेट हॉल ले पाया है। भारतीय बॉलर ने ये कारनामा साल 1988 में पाकिस्तान के खिलाफ किया था।

Asia Cup Trophy- India TV Hindi
Asia Cup Trophy Image Source : TWITTER

एशिया कप 2023 पाकिस्तान और श्रीलंका की धरती पर खेला जाना है। टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 2 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद 4 सितंबर को भारत का नेपाल से मैच है। भारत ने सबसे ज्यादा 7 बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है, लेकिन वनडे एशिया कप में अभी तक भारत के लिए सिर्फ एक गेंदबाज ही 5 विकेट हॉल हासिल कर पाया है।

सिर्फ ये भारतीय खिलाड़ी ही कर पाया ऐसा  

भारत के लिए वनडे एशिया कप में अभी तक सिर्फ अरशद अयूब ने ही 5 विकेट हॉल हासिल किया है। उनके अलावा वनडे एशिया कप में अभी तक ये कारनामा कोई भी भारतीय बॉलर नहीं कर पाया है। अरशद ने एशिया कप 1988 में पाकिस्तान के खिलाफ 9 ओवर में 21 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे। उनकी वजह से ही टीम इंडिया मैच जीतने में सफल रही थी और शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड मिला था। अरशद एशिया कप में 5 विकेट हॉल हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी हैं। भारत के लिए टी20 एशिया कप में भुवनेश्वर कुमार ने अफगानिस्तान के खिलाफ 5 विकेट हासिल किया था। 

लासिथ मलिंगा के नाम है ये रिकॉर्ड 

वनडे एशिया कप में अभी तक 12 बार 5 विकेट हॉल 9 गेंदबाजों द्वारा लिए गए हैं। लासिथ मलिंगा ने वनडे एशिया कप में सबसे ज्यादा 3 बार 5 विकेट हॉल हासिल किए हैं। वहीं, अजंता मेंडिस दो बार ऐसा कर चुके हैं। 

वनडे एशिया कप में सबसे ज्यादा बार 5 विकेट हॉल चटकाने वाले बॉलर: 

लासिथ मलिंगा- 3 बार 

अजंता मेंडिस- 2 बार 
अरशद अयूब- 1 बार 
आकिब जावेद- 1 बार 
सकलैन मुश्ताक- 1 बार 
सोहेल तनवीर- 1 बार 
मुथैया मुरलीधरन- 1 बार
परवेज महरूफ- 1 बार 
तिशारा परेरा- 1 बार 

यह भी पढ़ें: 

युवराज सिंह इस तरह से बने थे रोहित के करियर के लिए सहारा, कप्तान ने खुद किया बड़ा खुलासा

केएल राहुल 6 महीने बाद उतरेंगे मैदान में, नया कीर्तिमान रचने के करीब

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल