Asia Cup 2022 Final PAK vs SL T20I Highlights: एशिया कप 2022 के खिताबी जंग में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रनों से हराया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 रन बनाए जिसमें से 71 रन अकेले भानुका राजपक्षे के बल्ले से आए। राजपक्षे ने 45 गेंदों की अपनी पारी में 6 चौके और 3 छक्के भी लगाए। वहीं हसरंगा ने 21 गेंदों पर 36 रन की पारी खेली। जवाब में पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही। कप्तान बाबर आजम एक बार फिर से नाकाम साबित हुए उन्होंने सिर्फ 5 रन बनाए। मोहम्मद रिजवान ने 55 रन की पारी खेली और विराट कोहली को छोड़कर टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर बने। लेकिन 17वें ओवर में हसरंगा की गेंद पर आउट होक पाकिस्तान को मुश्किल में छोड़ गए। लंका की ओर से सबसे ज्यादा 4 विकेट प्रमोद मदुशन ने लिए जबकि हसरंगा ने 3 विकेट अपने नाम किए । टूर्नामेंट में अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर आफ द टूर्नामेंट चुना गया।
- Hindi News
- खेल
- क्रिकेट
- Asia Cup 2022 Final PAK vs SL T20I Highlights: श्रीलंका बना एशिया कप चैंपियन, पाकिस्तान को 23 रनों से दी शिकस्त
Asia Cup 2022 Final PAK vs SL T20I Highlights: श्रीलंका बना एशिया कप चैंपियन, पाकिस्तान को 23 रनों से दी शिकस्त
Asia Cup 2022 Final PAK vs SL T20I Highlights: श्रीलंका ने एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान को 23 रनों से शिकस्त देकर छठी बार ट्रॉफी को अपने नाम किया।
Asia Cup 2022 Final PAK vs SL T20I Live Updates: एशिया कप के खिताबी जंग में पाकिस्तान का श्रीलंका से मुकाबला
-
11:25 PM (IST) Sep 11, 2022
श्रीलंका ने जीता एशिया कप
श्रीलंका ने 8 सालों के बाद एशिया कप जीतकर इतिहास रच दिया। फाइनल मुकाबले ने श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रनों से हराया।
-
11:15 PM (IST) Sep 11, 2022
पाकिस्तान को लगा 9वां झटका
श्रीलंका की जीत लगभग पक्की हो चुकी है। 19वें ओवर में पाकिस्तान का 9वां विकेट गिरा और वो लक्ष्य से 46 रन पीछे है
-
11:12 PM (IST) Sep 11, 2022
पाकिस्तान को लगा 8वां झटका
एशिया कप फाइनल में श्रीलंका खिताब जीतने के करीब पहुंच चुका है। शादाब खान के रूप में पाकिस्तान को आठवां झटका लगा है।
-
11:07 PM (IST) Sep 11, 2022
हसरंगा ने एक ही ओवर में चटकाए तीन विकेट
श्रीलंकाई स्पिनर हसंरगा ने 17वें ओवर में एक के बाद एक, कुल तीन विकेट चटकाए। उन्होंने रिजवान, आसिफ और खुशदिल शाह को चलता किया।
-
11:05 PM (IST) Sep 11, 2022
पाकिस्तान को लगा सातवां झटका
खुशदिल 2 रन बनाकर हुए आउट। पाकिस्तान को 112 पर सला सातवां झटका।
-
11:04 PM (IST) Sep 11, 2022
पाकिस्तान को लगा छठा झटका
आसिफ अली बिना कोई रन बनाए पहली ही गेंद पर स्पिनर हसरंगा का शिकार बने। पाकिस्तान के 112 पर गिरे 6 विकेट।
-
11:01 PM (IST) Sep 11, 2022
पाकिस्तान को लगा पांचवां झटका
पाकिस्तान को 16.1 ओवर में करारा झटका लगा। उसके इन-फॉर्म बैटर मोहम्मद रिजवान 55 रन बनाकर आउट हो गए। उनका विकेट हसरंगा ने चटकाया।
-
10:59 PM (IST) Sep 11, 2022
रिजवान का अर्धशतक पूरा
मोहम्मद रिजवान ने 46 गेंदों पर पूरी की अपनी फिफ्टी।
-
10:54 PM (IST) Sep 11, 2022
पाकिस्तान को लगा चौथा झटका
मोहम्मद नवाज 6 रन बनाकर हुए आउट। उनका विकेट करुणारत्ने ने चटकाया। पाकिस्तान को 15.2 ओवर में 102 पर लगा चौथा झटका।
-
10:45 PM (IST) Sep 11, 2022
पाकिस्तान को लगा तीसरा झटका
इफ्तिखार अहमद 32 रन बनाकर मदुशन का शिकार बने। पाकिस्तान को 93 पर लगा तीसरा झटका।
-
10:29 PM (IST) Sep 11, 2022
पाकिस्तान के 10 ओवर पूरे
10 ओवर के बाद पाकिस्तान ने 2 विकेट के नुकसान पर 68 रन बना लिए हैं।
-
10:13 PM (IST) Sep 11, 2022
6 ओवर के बाद 37 पर 2 पाकिस्तान
पॉवरप्ले के बाद पाकिस्तान की टीम ने 2 विकेट गवां कर 37 रन बनाए हैं। रिजवान और इफ्तिकार क्रीज पर मौजूद।
-
9:55 PM (IST) Sep 11, 2022
पाकिस्तान को लगा दूसरा झटका
पाकिस्तान का बैक टू बैक दूसरा विकेट गिरा। मदुशन ने लगातार दूसरी गेंद पर पाकिस्तान को दूसरा झटका दिया। फखर जमां गोल्डन डक पर हुए आउट।
-
9:53 PM (IST) Sep 11, 2022
पाकिस्तान को लगा पहला झटका
पाकिस्तान का पहला विकेट गिरा, बाबर आजम 5 रन बनाकर मदुशन का शिकार बने
-
9:37 PM (IST) Sep 11, 2022
श्रीलंका ने बगैर गेंद फेंके दिए 9 रन
श्रीलंकाई गेंदबाज मदुशंका ने पहली गेंद नो बॉल डाली, दूसरी वाइड, तीसरी भी वाइड जिस पर चौका मिला इसके बाद चौथी गेंद भी वाइड डाली। यानी लंका ने बिना किसी वैलिड डिलीवरी के 9 रन दे डाले।
-
9:34 PM (IST) Sep 11, 2022
श्रीलंका ने नो बॉल से की शुरूआत
श्रीलंकाई गेंदबाज मदुशंका ने गेंदबाजी की शुरुआत नो बॉल से की, जिसपर पाकिस्तान को फ्री हिट मिला।
-
9:23 PM (IST) Sep 11, 2022
राजपक्षे की जोरदार पारी
भानुका राजपक्षे ने 45 गेंदों पर नाबाद 71 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने अपनी इनिंग्स में 6 चौके और 3 छक्के भी लगाए।
-
9:22 PM (IST) Sep 11, 2022
श्रीलंका की पारी खत्म
श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 170 रन बनाए। पाकिस्तान को फाइनल मैच जीतने के लिए 171 रन बनाने होंगे।
-
9:09 PM (IST) Sep 11, 2022
राजपक्षे ने लगाई फिफ्टी
श्रीलंकाई बल्लेबाज भानुका राजपक्षे ने 36 गेंदों पर शानदार अर्धशतक लगा कर श्रीलंका की पारी को संभाला है।
-
8:52 PM (IST) Sep 11, 2022
श्रीलंका को लगा छठा झटका
हसरंगा के रूप में श्रीलंका को छठा झटका लगा है। उन्होंने 21 गेंदों पर 36 रनों की तेज पारी खेली।
-
8:46 PM (IST) Sep 11, 2022
श्रीलंका 100 के पार
14वें ओवर में श्रीलंका की टीम ने 100 रन के आकंडे को पार कर लिया है। श्रीलंका की ओर से राजपक्षे और हसरंगा क्रीज पर टिके हुए हैं।
-
8:24 PM (IST) Sep 11, 2022
श्रीलंका को लगा पांचवा झटका
श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका 3 गेंदों पर 2 रन बनाकर हुए आउट। शादाब खान ने किया क्लीन बोल्ड।
-
8:19 PM (IST) Sep 11, 2022
श्रीलंका का चौथा विकेट गिरा
धनंजय डिसिल्वा के रूप में श्रीलंका को बड़ा झटका लगा है। पाकिस्तना के इफ्तिखार अहमद ने उन्हें 7वें ओवर की चौथी गेंद पर कॉट एंड बोल्ड कर दिया।
-
8:03 PM (IST) Sep 11, 2022
श्रीलंका को लगा तीसरा झटका
श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा, दनुष्का गुणतिल्का को 1 रन के निजी स्कोर पर हारिस रऊफ ने किया क्लीन बोल्ड
-
7:51 PM (IST) Sep 11, 2022
श्रीलंका को लगा दूसरा झटका
श्रीलंका का दूसरा विकेट गिरा, हारिस रऊफ ने पथुम निसांका को 8 रन पर किया आउट।
-
7:37 PM (IST) Sep 11, 2022
श्रीलंका को लगा पहला झटका
श्रीलंका का पहला विकेट गिरा, नसीम शाह ने कुसल मेंडिस को गोल्डन डक पर किया आउट।
-
7:19 PM (IST) Sep 11, 2022
पाकिस्तान टीम में 2 बदलाव
शादाब खान और नसीम शाह ने फिट होकर पाकिस्तान टीम की प्लेइंग 11 में वापसी की है।
-
7:07 PM (IST) Sep 11, 2022
श्रीलंका की प्लेइंग 11
कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पथुम निसानका, धनंजय डी सिल्वा, दनुष्का गुणाथिलका, दसुन शनाका (कप्तान), भानुका राजपक्षे, चमिका करुणारत्ने, वनिन्दु हसरंगा, महीश तीक्षणा, प्रमोद मदुशन, दिलशान मदुशंका
-
7:06 PM (IST) Sep 11, 2022
पाकिस्तान की प्लेइंग 11
बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, शादाब खान, आसिफ अली, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन
-
7:02 PM (IST) Sep 11, 2022
पाकिस्तान ने जीता टॉस
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
-
11:57 PM (IST) Sep 10, 2022
श्रीलंका का स्क्वॉड
श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), धनुष्का गुनातिलका, पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस, चरित असालंका, भानुका राजपक्षे, आशेन बंडारा, धनंजय डी सिल्वा, वानिन्दु हसरंगा, महेश तीक्षणा, जेफरी वेंडरसे, प्रवीण जयविक्रमा, चमिका करुणारत्ने, दिलशान पथिराना, नुवानीडु फर्नांडो और दिनेश चांदीमल।
-
11:56 PM (IST) Sep 10, 2022
पाकिस्तान का स्क्वॉड
पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमां, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर, मोहम्मद हसनैन, हसन अली।
-
11:56 PM (IST) Sep 10, 2022
भारत में इस मुकाबले को ऑनलाइन कैसे देखें?
पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होने वाले इस फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+ हॉटस्टार पर होगी जहां एशिया कप के इस मुकाबले को भारत में ऑनलाइन देखा जा सकता है।
-
11:56 PM (IST) Sep 10, 2022
भारत में टीवी पर कहां देखें ये मैच?
पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच एशिया कप के इस मैच को भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है। ये मैच हिंदी अंग्रेजी के अलावा कुछ अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध होगा।
Koo AppA blockbuster Powerplay to start proceedings in the DP World #AsiaCup2022 Final! Watch #SLvPAK, LIVE on Star Sports/Star Gold/Disney+Hotstar NOW!
- Star Sports India (@StarSportsIndia) 11 Sep 2022
-
11:55 PM (IST) Sep 10, 2022
भारतीय समय के अनुसार कितने बजे शुरू होगा पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मैच?
एशिया कप 2022 की खिताबी जंग भारतीय समय के मुताबिक शाम साढ़े सात बजे शुरू होगी जबकि इस मुकाबले का टॉस शाम सात बजे होगा।
The final has favoured who will bowl first! Will set a winning target & conquer Asia or can Babar & Co. claim glory? #SLvPAK | DP World #AsiaCup2022 - Star Sports India (@StarSportsIndia) 11 Sep 2022
-
11:55 PM (IST) Sep 10, 2022
कहां खेला जाएगा खिताबी मुकाबला?
एशिया कप का फाइनल मैच यूएई के शहर दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
-
11:55 PM (IST) Sep 10, 2022
कब खेला जाएगा एशिया कप में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका फाइनल मैच?
पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच एशिया कप का खिताबी मुकाबला 11 सितंबर को खेला जाएगा।