1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Asia Cup 2022 Schedule : 27 अगस्त से होगा एशिया कप, भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबला इस दिन होगा

Asia Cup 2022 Schedule : 27 अगस्त से होगा एशिया कप, भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबला इस दिन होगा

 Published : Aug 02, 2022 05:17 pm IST,  Updated : Aug 02, 2022 05:39 pm IST

Asia Cup 2022 Schedule : एशिया कप का पहला मुकाबला 27 अगस्त को खेला जाएगा, इस दिन श्रीलंका और अफगानिस्तान की टीमें आमने सामने होंगी।

Asia Cup 2022 Full Schedule- India TV Hindi
Asia Cup 2022 Full Schedule Image Source : INDIA TV

Highlights

  • भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबला 28 अगस्त को खेला जाएगा
  • श्रीलंका नहीं, इस बार यूएई में होगा एशिया कप का आयोजन
  • दुबई और शाहजाह में होंगे मैच, 11 सितंबर को होगा फाइनल

Asia Cup 2022 Schedule IND vs PAK : एशिया कप 2022 के पूरे शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। अब से कुछ ही देर पहले एशिया क्रिकेट काउंसिल ने पूरे प्रोग्राम का ऐलान किया है। एशिया कप का पहला मुकाबला 27 अगस्त को खेला जाएगा, इस दिन श्रीलंका और अफगानिस्तान की टीमें आमने सामने होंगी। इस बार का एशिया कप यूएई में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरे दिन दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट मुकाबला होगा। 28 अगस्त दिन रविवार को भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने सामने होंगी। ये मैच भी दुबई में खेला जाएगा। तीसरा मुकाबला बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच होगा। एशिया कप 2022 के सभी मुकाबले तीन दुबई और शारजाह में खेले जाएंगे। सभी लीग मैचों के बाद 11 सितंबर को एशिया कप का फाइनल दुबई में होगा। 

भारतीय समय के अनुसार साढ़े सात बजे शुरू होंगे मैच 

एशिया कप 2022 का आयोजन श्रीलंका में होना था, लेकिन श्रीलंका इस वक्त संकट के दौर से गुजर रहा है और क्रिकेट श्रीलंका ने इसके आयोजन से साफ इन्कार कर दिया था, इसके बाद ऐलान किया गया कि एशिया कप का आयोजन यूएई में किया जाएगा। इसी के बाद से लगातार पूरे शेड्यूल का इंतजार किया जा रहा था, जो अब सामने आ गया है। भारतीय समय के अनुसार सभी मैच शाम  साढ़े सात बजे से खेले जाएंगे। भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला भी एशिया कप के दूसरे दिन होगा, जिसका इंतजार लंबे अर्से से किया जा रहा था। 

Virat Kohli and babar azam
Image Source : GETTY IMAGESVirat Kohli and babar azam

टी20 विश्व कप 2021 के बाद भारत और पाकिस्तान का मुकाबला
भारत और पाकिस्तान की टीमें इससे पहले साल 2021 के टी20 विश्व कप में आमने सामने हुई थी, जिसमें भारतीय टीम को दस विकेट से करारी का सामना करना पड़ा था, इसके बाद अब फिर से दोनों टीमें एक दूसरे से टक्कर के लिए तैयारी में जुटेंगी। भारतीय टीम अभी वेस्टइंडीज के दौरे पर है और वहां पांच मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के बाद भारतीय टीम टी20 मुकाबले के लिए इसी पाकिस्तान वाले मैच में उतरेगी। एशिया कप में उन खिलाड़ियों की भी वापसी होगी, जो अभी आराम कर रहे हैं। संभावना है कि भारत की ओर से एशिया कप के लिए सबसे मजबूत टीम जाएगी। जल्द ही इसके लिए टीम इंडिया का ऐलान भी किया जाएगा। 

 

एशिया कप 2022 का पूरा शेड्यूल इस तरह से है

27 अगस्त  :  श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान : दुबई

28 अगस्त : भारत बनाम पाकिस्तान :  दुबई

30 अगस्त : बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान : शारजाह

31 अगस्त : भारत बनाम क्वालीफायर : दुबई

1 सितंबर : श्रीलंका बनाम बांग्लादेश : दुबई

2 सितंबर : पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर : शारजाह

3 सितंबर : बी1 बनाम बी2 : शारजाह

4 सितंबर : A1 बनाम A2 : दुबई

6 सितंबर : A1 बनाम B1: दुबई

7 सितंबर : A2 बनाम B2 : दुबई

8 सितंबर : A1 बनाम B2 : दुबई

9 सितंबर : B1 बनाम A2: दुबई

11 सितंबर- फाइनल- दुबई

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल