1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एशिया कप के पहले मैच में कैसी रहेगी अबू धाबी की पिच? गेंदबाज या बल्लेबाज किसका रहेगा बोलबाला

एशिया कप के पहले मैच में कैसी रहेगी अबू धाबी की पिच? गेंदबाज या बल्लेबाज किसका रहेगा बोलबाला

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Sep 08, 2025 10:40 pm IST,  Updated : Sep 08, 2025 10:40 pm IST

एशिया कप 2025 का पहला मैच अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयनुसार रात 8 बजे से शुरू होगा।

Sheikh Zayed Stadium, Abu Dhabi - India TV Hindi
शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी Image Source : PTI

एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से हो रही है। टूर्नामेंट का पहला मैच अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच खेला जाएगा। यह मैच अबू धाबी के शेख जायद इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस मैच को जीतकर टूर्नामेंट का आगाज करना चाहेगी। इस बीच हम आपको बताएंगे कि एशिया कप 2025 के पहले मैच के दौरान अबू धाबी की पिच का मिजाज कैसा रहेगा।

एशिया कप 2025 के पहले मैच के दौरान कैसा रहेगा अबू धाबी का पिच?

आपको बता दें कि इस एशिया कप के सभी मुकाबले दुबई और अबू धाबी में खेले जाएंगे। दुबई की तुलना में अबू धाबी की पिच स्पिनर्स के लिए कम मददगार होती है, ऐसे में अफगानिस्तान को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि उनकी गेंदबाजी काफी हद तक स्पिनर्स पर निर्भर करती है। अबू धाबी में शाम के समय मौसम गर्म और उमस भरा रहने की उम्मीद है। वहीं मैच की दूसरी पारी में ओस आने की पूरी संभावना है। ऐसे में जो भी कप्तान यहां टॉस जीतेंगे वह पहले गेंदबाजी का फैसला करते हुए नजर आ सकते हैं।

AFG vs HKG: अबू धाबी की वेदर रिपोर्ट

वहीं अगर बात करें वेदर रिपोर्ट की तो अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच खेले जाने वाले  मैच के दौरान वहां का मौसम थोड़ा उमस भरा रह सकता है। मैच के शुरुआत में मौसम थोड़ा गर्म रह सकता ह। इस दौरान तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। पूरे मुकाबले के दौरान आसमान बिल्कुल साफ रहेगा, बारिश होने की संभावना नहीं है। इस दौरान ह्यूमिडिटी 31% तक रहेगी।

अबू धाबी के मैदान पर अफगानिस्तान के आंकड़े हैं बेहतर

अफगानिस्तान का अबू धाबी के स्टेडियम में टी-20 अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के किसी भी अन्य मैदान से बेहतर है। इस मैदान पर अफगानिस्तान की टीम ने अब तक 11 मैच जीते हैं वहीं पांच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि, इस मैदान पर वह अपना एकमात्र मैच 2015 में हांगकांग के खिलाफ हारे थे।

अफगानिस्तान बनाम हांगकांग दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

वहीं अगर बात करें टी-20 क्रिकेट में दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड की तो वहां अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच अब तक पांच मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से हांगकांग की टीम को दो मैचों में जीत मिली है। वहीं तीन मैचों में अफगानिस्तान की टीम ने बाजी मारी है। ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि एशिया कप 2025 के पहले मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है।

यह भी पढ़ें

कब होगी ऋषभ पंत की टीम इंडिया में वापसी, अब सामने आई नई संभावना

एशिया कप: ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, इस खिलाड़ी पर सस्पेंस

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल