1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हारकर भी सुपर-4 के लिए क्वालीफाई कर सकती है श्रीलंकाई टीम, इस तरह से नेट रन रेट बना रहेगा बांग्लादेश से ऊपर

हारकर भी सुपर-4 के लिए क्वालीफाई कर सकती है श्रीलंकाई टीम, इस तरह से नेट रन रेट बना रहेगा बांग्लादेश से ऊपर

 Published : Sep 17, 2025 04:43 pm IST,  Updated : Sep 17, 2025 04:43 pm IST

अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच टी20 एशिया कप 2025 के बीच 18 सितंबर को मैच खेल जाएगा और इस मैच से ही पता चलेगा कि ग्रुप-बी से कौन-सी 2 टीमें सुपर-4 में क्वालीफाई करेंगी।

sri lanka cricket team- India TV Hindi
श्रीलंकाई क्रिकेट टीम Image Source : AP

Asia Cup 2025 Super-4 Race: एशिया कप 2025 में इस समय ग्रुप स्टेज के मुकाबले खेले जा रहे हैं। ग्रुप-बी में श्रीलंका, बांग्लादेश, हांगकांग और अफगानिस्तान की टीमें शामिल हैं। इनमें से हांगकांग की टीमें बाहर हो चुकी है। वहीं बाकी बची 3 टीमें सुपर-4 में जाने के लिए जोर आजमाइश कर रही हैं। बांग्लादेश ने अफगानिस्तान के खिलाफ 8 रन से मैच जीतकर सुपर-4 के लिए क्वालीफाई करने का समीकरण रोचक बना दिया है। अब ग्रुप-बी से कौन-सी 2 टीमें सुपर-4 में पहुंचेगी। वह अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच होने वाले मैच पर निर्भर करेगा।

पहले नंबर पर है श्रीलंकाई क्रिकेट टीम

श्रीलंकाई टीम अभी ग्रुप-बी की प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर है। टीम ने अभी तक 2 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से दो में जीत दर्ज की है। 4 अंक के साथ उसका नेट रन रेट प्लस 1.546 है। उसका एक मैच बाकी है, जो उसे 18 सितंबर को अफगानिस्तान से खेलना है।

प्लस में है अफगानिस्तान का नेट रन रेट

दूसरी तरफ अफगानिस्तानी टीम ग्रुप-बी की प्वाइंट्स टेबल में इस समय तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। टीम ने अभी तक दो मुकाबले खेले हैं, जिसमें से एक जीता है और एक में हार मिली है। दो अंकों के साथ उसका नेट रन रेट प्लस 2.150 है। अफगानिस्तान के साथ सबसे अच्छी बात ये ही है कि उसका नेट रन रेट प्लस में है। उसने अपने पहले मुकाबले में हांगकांग को 94 रनों से हराया था।

बांग्लादेश की टीम प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है और उसके ग्रुप स्टेज में तीनों मुकाबले हो चुके हैं। टीम के 3 मैचों के बाद चार अंक हैं और उसका नेट रन रेट माइनस 0.270 है।

इस तरह से हारकर भी श्रीलंका को मिल सकती है अगले राउंड में जगह

अब अगर अफगानिस्तान 18 सितंबर को एशिया कप 2025 में होने वाले मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ जीत जाता है, तो वह आसानी से सुपर-4 के लिए क्वालीफाई कर लेगी। दूसरी तरफ हारकर भी श्रीलंकाई टीम सुपर-4 के लिए क्वालीफाई कर सकती है। बस इसके लिए श्रीलंका को अफगानिस्तान के खिलाफ 71 रन से कम, 53 या उससे कम गेंद शेष रहते हार जाता है, तो उसके बांग्लादेश के बराबर चार अंक होंगे। लेकिन 71 रन से कम, 53 या उससे कम गेंद शेष रहते हारने की वजह से उसका नेट रन रेट बांग्लादेश से ज्यादा रहेगा। 

यह भी पढ़ें:

IND vs AUS: स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ झन्नाटेदार सेंचुरी ठोक रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली एशिया की पहली बल्लेबाज बनीं

वरुण चक्रवर्ती ने आईसीसी रैंकिंग में किया टॉप, एक साथ लगा दी इतनी लंबी छलांग

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल