Asia Cup 2025: भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने एशिया कप में खेलेगी। करीब एक महीने के ब्रेक के बाद टीम इंडिया मैदान पर उतरेगी। इस बीच सबसे बड़ा सवाल ये है कि एशिया कप की जब टीम चुनी जाएगी तो कौन कौन से खिलाड़ी उसमें खेल रहे होंगे और किसे जगह नहीं मिलेगी। इस बार सेलेक्टर्स के सामने भी बड़ी चुनौती है, जिससे पार पाना उनके लिए आसान नहीं है। करीब चार से पांच खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनको लेकर बड़ा फैसला लेना होगा।
एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ भी होंगे मुकाबले
एशिया कप की टीम चुनना सेलेक्टर्स के लिए किसी सिरदर्द से कम नहीं है। चुंकि ये मल्टीनेशन टूर्नामेंट है, इसलिए सर्वश्रेष्ठ टीम का चयन किया जाएगा। सबसे बड़ी बात ये है कि एशिया कप में बाकी टीमों के अलावा बाकी टीमों के साथ ही पाकिस्तान से भी होगा। इस बार दो तीन बार ये महामुकाबला हो सकता है। जहां हार के बारे में सोचा भी नहीं ज सकता। ऐसे में कई बड़े खिलाड़ी अपनी जगह को लेकर पसोपेश में हैं। अभी तक जो खबरें सामने आई हैं, उसमें कहा गया है कि 19 अगस्त को दिन में किसी भी वक्त एशिया कप के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर दिया जाएगा। इससे पहले सेलेक्टर्स की एक मीटिंग होगी और उसके बाद टीम जारी होगी।
इन प्लेयर्स में से किसे मिलेगी एंट्री
भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर और मोहम्मद सिराज, ये वो खिलाड़ी हैं, जो पिछली दो टी20 सीरीज से टीम इंडिया के साथ नहीं हैं। भारत ने इसी साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ और उससे पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेली थी। उस वक्त नई और युवा टीम को मौका दिया गया था, उन प्लेयर्स ने अच्छा किया और बिना किसी बात के उन्हें बाहर नहीं किया जा सकता। लेकिन बात अगर शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह की करें तो उन्हें भी बाहर नहीं रखा जा सकता, तब और भी जब पाकिस्तान से कम से कम दो से तीन बार भिड़ना हो।
शुभमन गिल तो उपकप्तानी के भी दावेदार
दरअसल शुभमन गिल अब भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान हैं और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान उन्होंने कमाल का खेल दिखाया था, इसके बाद उनकी दावेदारी टी20 टीमें भी नजर आने लगी है। वहीं मोहम्मद सिराज भी मजबूती के साथ अपना दावा पेश कर रहे हैं। शुभमन गिल ने अभी तक भारत के लिए बहुत ज्यादा टी20 मुकाबले खेले नहीं हैं, जब भी वे मैदान पर उतरे हैं तो कमाल का खेल दिखाने में कामयाब रहे हैं। अब तो उनका नाम टी20 टीम में उपकप्तानी को लेकर भी चल रहा है। हालांकि इस पर सेलेक्टर्स ही तस्वीर साफ करेंगे। देखना होगा कि जब 19 अगस्त को टीम का ऐलान किया जाएगा, तब कौन कौन से खिलाड़ी टीम में जगह पाने में कामयाब होते हैं।