1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Asia Cup 2025: भारतीय मूल के 15 खिलाड़ियों को मिला मौका, एक खिलाड़ी ने रणजी ट्रॉफी में भी दिखाया है कमाल

Asia Cup 2025: भारतीय मूल के 15 खिलाड़ियों को मिला मौका, एक खिलाड़ी ने रणजी ट्रॉफी में भी दिखाया है कमाल

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Sep 05, 2025 12:27 pm IST,  Updated : Sep 05, 2025 01:44 pm IST

Asia Cup 2025: यूएई में 9 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप के लिए सभी 8 टीमों ने अपनी स्क्वाड का ऐलान कर दिया है, जिसमें टीम इंडिया को छोड़ दिया जाए तो इसके अलावा भारतीय मूल के कुल 15 खिलाड़ी खेलते हुए दिखाई देंगे।

Jatinder Singh- India TV Hindi
जतिंदर सिंह Image Source : PTI

एशिया कप 2025 को शुरू होने में अब अधिक दिनों का समय नहीं बचा है, जिसमें टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 9 सितंबर पूल-बी में शामिल अफगानिस्तान और हांगकांग की टीम के बीच में खेला जाएगा। एशिया कप इस बार टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसके लिए सभी 8 टीमों ने अपनी स्क्वाड का ऐलान कर दिया है, जिसमें भारत के अलावा पाकिस्तान, अफगानिस्तान, यूएई, ओमान, हांगकांग, श्रीलंका और बांग्लादेश की टीम हिस्सा ले रही है। भारतीय टीम को छोड़ दे तो भारतीय मूल के कुल 15 खिलाड़ी इस बार के एशिया कप में खेलते हुए दिखाई देंगे।

भारतीय मूल के ये खिलाड़ी दिखेंगे दूसरी टीमों से एशिया कप में खेलते हुए

आगामी एशिया कप 2025 में हिस्सा लेने वाले भारतीय मूल के खिलाड़ियों को लेकर बात की जाए तो उसमें हांगकांग की टीम का हिस्सा विकेटकीपर बल्लेबाज अंशुमन रथ का नाम सबसे आगे है, जो रणजी ट्रॉफी में ओडिशा की टीम का हिस्सा रह चुके हैं। इसके अलावा हांगकांग की टीम में भारतीय मूल के आयुष शुक्ला और किंचित शाह का नाम भी शामिल है जिसमें किंचित का जन्म मुंबमें हुआ था। यूएई ने एशिया कप के लिए अपनी स्क्वाड में भारतीय मूल के कुल 6 खिलाड़ियों को जगह दी है, जिसमें हर्षित कौशिक, सिमरनजीत सिंह, ध्रुव पाराशर, अलीशान शराफू, आर्यंश शर्मा और राहुल चोपड़ा का नाम शामिल है।

ओमान की टीम ने एशिया कप 2025 के लिए जब अपनी स्क्वाड का ऐलान किया तो उसमें उन्होंने कप्तानी की जिम्मेदारी भारतीय मूल के जतिंदर सिंह को सौंपी है जिनकी अभी उम्र 36 साल की है। इसके अलावा टीम में भारतीय मूल के व‍िनायक शुक्ला, आर्यन बिष्ट, आशीष ओडेडेरा, समय श्रीवास्तव और करन सोनावले का नाम शामिल है। इस तरह भारत को छोड़कर सभी टीमों को मिलाकर इस बार एशिया कप 2025 में भारतीय मूल के कुल 15 खिलाड़ी खेलेंगे।

एशिया कप 2025 में हिस्सा लेने वाले भारतीय मूल के खिलाड़ी

हांगकांग - अंशुमन रथ, आयुष शुक्ला, किंचित शाह।

यूएई - हर्षित कौशिक, सिमरनजीत सिंह, ध्रुव पाराशर, अलीशान शराफू, आर्यंश शर्मा, राहुल चोपड़ा।

ओमान - व‍िनायक शुक्ला, आर्यन बिष्ट, समय श्रीवास्तव, आशीष ओडेडेरा, करन सोनावले, जतिंदर सिंह।

ये भी पढ़ें

लियोनेल मेसी क्यों हो गए भावुक, मैच के दौरान आंखों में दिखे आंसू; VIDEO आया सामने

ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप के लिए किया स्क्वाड का ऐलान, इस खिलाड़ी को मिली कप्तानी की जिम्मेदारी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल