1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एशिया कप 2025 विनर टीम पर मिलेंगे इतने करोड़, हारने वाली टीम पर भी होगी पैसों की बारिश

एशिया कप 2025 विनर टीम पर मिलेंगे इतने करोड़, हारने वाली टीम पर भी होगी पैसों की बारिश

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Sep 09, 2025 04:42 pm IST,  Updated : Sep 09, 2025 04:44 pm IST

एशिया कप 2025 में इस सीजन कुल 8 टीमें हिस्सा लेती हुई नजर आएंगी। इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया को यूएई, पाकिस्तान और ओमान के साथ ग्रुप-ए में रखा गया है।

Team India- India TV Hindi
टीम इंडिया Image Source : AP

एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से हो रही है। इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा लेती हुई नजर आएंगी, जिन्हें दो ग्रुप में रखा गया है। टूर्नामेंट का पहला मैच अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा। 10 सितंबर को भारत अपने अभियान की शुरुआत यूएई के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में करेगा। टूर्नामेंट का फाइनल 28 सितंबर को खेला जाएगा।

एशिया कप 2025 के प्राइज मनी में हुआ इजाफा

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो एशिया कप 2025 के लिए प्राइज मनी में इजाफा किया गया है। खबरों के मुताबिक चैम्प‍ियन टीम को लगभग 2.6 करोड़ रुपये मिलेंगे, जबकि उपविजेता टीम को लगभग 1.3 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। हालांकि इसको लेकर एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) की तरफ से आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। इसका मतलब है कि एशिया कप का खिताब जीतने वाली टीम और हारने वाली दोनों पर पैसों की बारिश होगी।

2022 में भी टी-20 फॉर्मेट में खेला गया था एशिया कप

आपको बता दें कि ये प्राइज मनी पिछली बार के टी-20 एशिया कप की प्राइज मनी की तुलना में काफी ज्यादा है। पिछली बार जब श्रीलंका ने 2022 में टी-20 फॉर्मेट में एशिया कप का खिताब जीता था तो उन्हें लगभग 1.6 करोड़ की पुरस्कार राशि मिली थी। वहीं, पाकिस्तान जो उस सीजन उपविजेता रही थी उन्हें 79.66 लाख रुपए की प्राइज मनी दी गई थी। तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को भी लगभग 53 लाख और 39 लाख मिले थे।

भारत के नाम है सबसे ज्यादा बार एशिया कप खिताब जीतने का रिकॉर्ड

आपको बता दें कि साल 2023 में एशिया कप वनडे फॉर्मेट में खेला गया था, जहां टीम इंडिया ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर खिताब अपने नाम किया था। टीम इंडिया एशिया कप की सबसे सफल टीमों में से एक है। भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा 8 बार एशिया कप टूर्नामेंट जीता है। वहीं श्रीलंका की टीम 6 बार चैंपियन बनी है। पाकिस्तान ने 2 बार ही एशिया कप जीता है।

2016 में टी-20 एशिया कप का खिताब जीत चुकी है टीम इंडिया

अगर भारतीय टीम 2025 टी-20 एशिया कप का खिताब जीतने में कामयाब रहती है तो वह इस फॉर्मेट में दो बार एशिया कप का खिताब जीतने वाली पहली टीम बन जाएगी। टी-20 फॉर्मेट में अब तक दो बार एशिया कप खेला जा चुका है। 2016 में टीम इंडिया ने पहली बार टी-20 फॉर्मेट में एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की थी।

यह भी पढ़ें

Asia Cup से पहले आई बड़ी खबर, पाकिस्तानी गेंदबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान

IND vs UAE: क्या है दुबई की पिच रिपोर्ट, रनों का लगेगा अंबार या फिर गेंदबाज रहेंगे हावी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल