1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Asia Cup, IND vs SL Live Streaming: भारत के लिए जीत जरूरी, श्रीलंका से मुकाबला आज, कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

Asia Cup, IND vs SL Live Streaming: भारत के लिए जीत जरूरी, श्रीलंका से मुकाबला आज, कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

 Written By: Rajeev Rai
 Published : Sep 05, 2022 03:05 pm IST,  Updated : Sep 06, 2022 07:14 am IST

Asia Cup, IND vs SL Live Streaming: भारत और श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर 4 राउंड का तीसरा मुकाबला।

Asia Cup, IND vs SL Live Streaming, ind vs sl- India TV Hindi
Asia Cup, IND vs SL Live Streaming

Highlights

  • भारत और श्रीलंका के बीच अगला मुकाबला
  • श्रीलंका ने सुपर 4 के पहले मैच में अफगानिस्तान को हराया
  • भारत को पाकिस्तान के हाथों मिली हार

Asia Cup, IND vs SL Live Streaming: एशिया कप 2022 के सुपर 4 का पहला मुकाबला पाकिस्तान के हाथों हारने के बाद टीम इंडिया के लिए अब बाकी के मैचों को जीतना जरूरी हो गया है। गत विजेता भारतीय टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए श्रीलंका और अफगानिस्तान दोनों के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी। हालांकि उसके लिए उसे अपनी पूरी ताकत लगानी होगी। श्रीलंकाई टीम ने ग्रुप बी का पहला मुकाबला हारने के बाद जोरदार वापसी की है और पिछले दोनों मुकाबले जीती है। ऐसे में भारत और श्रीलंका के बीच आज होने वाला यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है। आइए जानते हैं भारत और श्रीलंका के इस मैच के प्रसारण और स्क्वॉड समेत सारी अहम जानकारियां...

कब खेला जाएगा एशिया कप में भारत और श्रीलंका के बीच मैच?

भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप के सुपर 4 राउंड का तीसरा मुकाबला 6 सितंबर को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा ये मुकाबला?

एशिया कप 2022 का यह मैच दुबई के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारतीय समयानुसार कितने बजे शुरू होगा भारत और श्रीलंका मैच?

एशिया कप 2022 के ग्रुप बी का यह मुकाबला भारतीय समय के हिसाब से शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा जबकि इस मुकाबले का टॉस शाम सात बजे होगा।

भारत में टीवी पर कहां देखें ये मैच?

भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप के इस अहम मुकाबले को भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है। ये मैच हिंदी अंग्रेजी के अलावा कुछ अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध होगा।

भारत में इस मुकाबले को ऑनलाइन कैसे देखें?

भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+ हॉटस्टार पर। इसके अलावा अन्य सभी ताजा अपडेट्स और स्कोरकार्ड के लिए आप https://www.indiatv.in/sports के साथ भी जुड़े रह सकते हैं।

दोनों टीमों के स्क्वॉड पर नजर

भारत:

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, दिनेश कार्तिक, आवेश खान, अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन

श्रीलंका:

दसुन शनाका (कप्तान), पथुम निसंका, कुसल मेंडिस, चरिथ असलंका, भानुका राजपक्षा, एशेन बंदारा, धनंजय डिसिल्वा, वनिंदु हसरंगा, महीश तीक्ष्णा, जेफरी वैंडरसे, प्रवीण जयविक्रमा, चमिका करुणारत्ने, दिलशान मदुशंका, मथीश पथिराना, दिनेश चांदीमल, नुवानिदु फर्नान्डो, अशिथ फर्नान्डो, प्रमोद मदुशन, नुवान तुसारा

Koo AppSkipper #rohitsharma continues to #BelieveInBlue & his men! Watch #TeamIndia put up a performance in their next DP World #AsiaCup2022 clash! #INDvSL: Sept 6 | From 6 PM on Star Sports Network & Disney+Hotstar

View attached media content

- Star Sports India (@StarSportsIndia) 5 Sep 2022

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल