1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सुपर ओवर में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने नहीं बनाया एक भी रन, फिर भी कैसे हार गई भारतीय टीम

सुपर ओवर में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने नहीं बनाया एक भी रन, फिर भी कैसे हार गई भारतीय टीम

 Written By: Govind Singh
 Published : Nov 21, 2025 08:14 pm IST,  Updated : Nov 21, 2025 08:17 pm IST

एशिया कप राइजिंग स्टार्स के सांसें रोक देने वाले सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश-ए की टीम ने भारतीय-ए के खिलाफ जीत दर्ज कर ली और फाइनल में एंट्री कर ली। सुपर ओवर में दोनों टीमों के बल्लेबाज एक भी रन नहीं बना पाए थे।

india vs bangladesh- India TV Hindi
जितेश शर्मा और अकबर अली Image Source : @ACCMEDIA1 X

एशिया कप राइजिंग स्टार्स के सेमीफाइनल में भारतीय-ए टीम को बांग्लादेश-ए की टीम ने सुपर ओवर में हरा दिया। इस मैच में भारतीय-ए के कप्तान जितेश शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद बांग्लादेश-ए ने पहले बैटिंग करते हुए कुल 194 रन बनाए। फिर लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने भी निर्धारित 20 ओवर में कुल 194 रन बनाए। इस तरह से मैच टाई हो गया। मैच का रिजल्ट निकालने के लिए सुपर ओवर करवाया गया।

भारतीय-ए की टीम ने सुपर ओवर में बनाए थे जीरो रन

सुपर ओवर में भारत की तरफ से जितेश शर्मा और रमनदीप सिंह बैटिंग करने उतरे। इसके बाद बांग्लादेश के लिए सुपर ओवर में गेंदबाजी की शुरुआत रिपोन मोंडोल ने की। ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने जितेश शर्मा को क्लीन बोल्ड कर दिया और पूरे स्टेडियम में खामोशी छा गई। फिर आशुतोष शर्मा बैटिंग करने के लिए आए और उन्होंने बड़ा स्ट्रोक लगाने की कोशिश की। लेकिन वह कैच आउट हो गए। इस तरह से सुपर ओवर की पहली दो गेंदों में ही भारत ने दो विकेट गंवा दिए और टीम का स्कोर जीरो रन था। अब बांग्लादेश को सुपर ओवर में जीतने के लिए एक रन की आवश्यकता थी।

बांग्लादेश के बल्लेबाज भी नहीं बना पाए रन

बांग्लादेश की टीम के लिए यासिर अली और जीशान आलम सुपर ओवर में बैटिंग करने उतरे। तब भारत के लिए गेंदबाजी स्पिनर सुयश शर्मा ने की। उन्होंने पहली ही गेंद पर यासिर को पवेलियन की राह दिखा दी। यासिर इस गेंद पर बाउंड्री लगाना चाहते थे, लेकिन रमनदीप ने उनका अच्छा कैच पकड़ा। बाद में अंपायर ने कई एंगल से देखा और बांग्लादेश-ए का बल्लेबाज आउट दिया गया। बांग्लादेश को अभी भी जीतने के लिए एक रन की जरूरत थी। फिर सुयश ने अगली गेंद वाइड फेंक दी। इसके बाद बांग्लादेश-ए की टीम को जीत मिल गई।

सुयश की वाइड से मिली जीत

सुपर ओवर में भारतीय बल्लेबाजों के बल्ले से एक भी रन नहीं आया था। इसके बाद बांग्लादेश के बल्लेबाज भी सुपर ओवर में एक भी रन नहीं बना सके। लेकिन सुयश शर्मा ने जो वाइड गेंद फेंकी। उससे बांग्लादेश-ए की टीम को जीत मिली।

यह भी पढ़ें:

IND vs SA: वनडे और T20I सीरीज के लिए 2 स्क्वाड का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिली टीम में जगह

43 साल बाद हुआ ऐसा, एशेज के पहले मैच में बेन स्टोक्स की घातक बॉलिंग से दोहराया गया कीर्तिमान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल