1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 43 साल बाद हुआ ऐसा, एशेज के पहले मैच में बेन स्टोक्स की घातक बॉलिंग से दोहराया गया कीर्तिमान

43 साल बाद हुआ ऐसा, एशेज के पहले मैच में बेन स्टोक्स की घातक बॉलिंग से दोहराया गया कीर्तिमान

 Published : Nov 21, 2025 05:27 pm IST,  Updated : Nov 21, 2025 06:18 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने कमाल की गेंदबाजी की है और ऑस्ट्रेलिया के मिडिल ऑर्डर को ध्वस्त करने में अहम भूमिका अदा की।

ben stokes- India TV Hindi
बेन स्टोक्स Image Source : AP

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स की धारदार गेंदबाजी की वजह से ही ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बड़ी पारियां नहीं खेल पाए हैं और टीम ने अभी तक 9 गेंदों में कुल 123 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया का एक विकेट बाकी है और वह इंग्लैंड से पहले पारी के आधार पर 49 रन पीछे है। इंग्लैंड ने पहली पारी में 172 रन बनाए थे।

बेन स्टोक्स ने हासिल किए पांच विकेट

मैच में इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रूक ने जरूर अर्धशतक लगाया, लेकिन बाकी के बल्लेबाज अच्छा करने में बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए। मिचेल स्टार्क की बॉलिंग के आगे इंग्लैंड के बल्लेबाज धराशायी हो गए। स्टार्क ने कुल 7 विकेट झटके। इंग्लैंड की टीम 172 रनों पर सिमट गई। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम बेन स्टोक्स की गेंदबाजी के आगे नहीं टिक पाई। स्टोक्स ने बेहतरीन गेंदबाजी का नमूना पेश किया और उन्होंने कंगारूओं बल्लेबाजों को कोई मौका नहीं दिया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 ओवर में 23 रन दिए और 5 विकेट हासिल कर लिए।

1982 के बाद ऑस्ट्रेलिया में हुआ कमाल

43 साल बाद ऐसा हुआ है, जब एशेज सीरीज में इंग्लैंड के किसी कप्तान ने ऑस्ट्रेलिया में पांच विकेट हॉल हासिल किया किया है। बेन स्टोक्स से पहले 1982 में बॉब विलिस ने एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया में पांच विकेट हॉल झटका था, तब वह टीम के कप्तान भी थे। अब स्टोक्स के करिश्माई प्रदर्शन की बदौलत 43 बाद कमाल हुआ है।

200 से ज्यादा टेस्ट विकेट ले चुके बेन स्टोक्स

बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड की टीम के लिए साल 2013 में टेस्ट में डेब्यू किया था। इसके बाद से ही वह टीम की अहम कड़ी बने हुए हैं। उन्होंने अभी तक 116 टेस्ट मैचों में कुल 7038 रन बनाए हैं। वहीं 235 विकेट भी झटके हैं। वह टेस्ट में अभी तक 6 बार पांच विकेट हॉल ले चुके हैं।

यह भी पढ़ें:

बड़ा ऐलान! रुतुराज गायकवाड़ को मिल गई कप्तानी, इन 16 प्लेयर्स की स्क्वाड में एंट्री

IND vs PAK: एशिया कप में फिर होगा भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला, जारी हुआ शेड्यूल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल