Friday, March 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Asian Games 2023: भारतीय मेंस क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, जीता गोल्ड मेडल

Asian Games 2023: भारतीय मेंस क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, जीता गोल्ड मेडल

Written By: Abhishek Pandey Published : Oct 07, 2023 02:49 pm IST, Updated : Oct 07, 2023 03:06 pm IST

Asian Games 2023: एशियन गेम्स 2023 में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने भी गोल्ड मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की है। अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का फाइनल मैच था, लेकिन वह बारिश की वजह से रद्द हो गया।

Indian Cricket Team- India TV Hindi
Image Source : BCCI/TWITTER भारतीय क्रिकेट टीम

चीन के हांगझाऊ में चल रहे 19वें एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए गोल्ड मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की है। फाइनल मैच में भारत की भिड़त अफगानिस्तान की टीम से थी। अफगान टीम की पारी के दौरान बारिश आने के बाद खेल को तय समय के अंदर दुबारा शुरू नहीं कराया जा सका। इसके बाद भारत को बेहतर रैंकिंग होने की वजह से गोल्ड देने का फैसला मैच अधिकारियों द्वारा लिया गया। वहीं अफगानिस्तान की टीम को सिल्वर मेडल के साथ संतोष करना पड़ा।

भारत ने टॉस जीत किया था गेंदबाजी का फैसला

भारत और अफगानिस्तान के बीच इस गोल्ड मेडल मैच में लगातार बारिश का साया बरकरार देखने को मिल रहा था। इस वजह से मैच लगभग 1 घंटे की देरी के साथ शुरू हो सका था। भारतीय टीम के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। अफगान टीम की शुरुआत काफी खराब देखने को मिली जिसमें उन्होंने अपने शुरुआती 3 विकेट सिर्फ 12 के स्कोर पर गंवा दिए थे। यहां से शाहीदुल्लाह कमाल ने एक छोर से पारी को संभालते हुए रनों की गति को बढ़ाने का प्रयास किया।

अफगानिस्तान की टीम जब 18.2 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 112 रन बना चुकी थी, तो उस समय बारिश की वजह से मैच को रोक देना पड़ा। हालांकि इसके मुकाबला दुबारा नहीं शुरू कराया जा सका और भारतीय टीम को बेहतर रैंकिंग के हिसाब से गोल्ड मेडल देने का फैसला लिया गया। इससे पहले भारत की महिला क्रिकेट टीम ने भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया था, जब उन्होंने फाइनल मैच में श्रीलंका की टीम को मात दी थी।

भारतीय टीम के लिए यशस्वी ने बनाए सर्वाधिक रन, साई किशोर ने लिए सबसे ज्यादा विकेट

पहली बार एशियन गेम्स के इतिहास में हिस्सा लेने के गई भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम से युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया था। टीम इंडिया के लिए इवेंट में बल्ले से यशस्वी जायसवाल ने सर्वाधिक 100 रन बनाए, वहीं सर्वाधिक विकेट हासिल करने के मामले में भारत की तरफ से आर साई किशोर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए।

ये भी पढ़ें

ODI World Cup 2023: राहुल द्रविड़ ने याद किया 2007 का वर्ल्ड कप, कहा- भूल गया...

Asian Games 2023 में पाकिस्तान की हार, क्रिकेट में नहीं जीत सके कोई मेडल

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement