Wednesday, February 25, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 9 साल के बाद होगी टेस्ट में भिड़ंत, बांग्लादेश के खिलाफ हुआ टेस्ट सीरीज का ऐलान

9 साल के बाद होगी टेस्ट में भिड़ंत, बांग्लादेश के खिलाफ हुआ टेस्ट सीरीज का ऐलान

Written By: Vanson Soral @VansonSoral Published : Feb 25, 2026 06:54 am IST, Updated : Feb 25, 2026 06:54 am IST

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच लंबे समय बाद टेस्ट सीरीज का आयोजन होने जा रहा है। दोनों देश लगभग 9 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में आमने-सामने होंगे।

AUS vs BAN- India TV Hindi
Image Source : AFP ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच टेस्ट क्रिकेट का रोमांच फिर से लौटने वाला है। लगभग 9 साल बाद दोनों टीमें रेड बॉल फॉर्मेट में आमने-सामने होंगी और इस बार मुकाबला ऑस्ट्रेलिया की धरती पर खेला जाएगा। खास बात यह है कि डार्विन और मैके जैसे शहर लंबे समय बाद टेस्ट क्रिकेट की मेजबानी करते नजर आएंगे। 

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने अगस्त में होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज की तारीखों की पुष्टि कर दी है। पहला टेस्ट 13 से 17 अगस्त के बीच मारारा स्टेडियम, डार्विन में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा टेस्ट 22 से 26 अगस्त तक मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में आयोजित होगा। यह सीरीज 2017 के बाद दोनों देशों के बीच पहली टेस्ट भिड़ंत होगी। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच 2003 में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज खेली गई थी। 2020 में बांग्लादेश दौरा प्रस्तावित था, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण उसे रद्द करना पड़ा था।

WTC चक्र का हिस्सा होगी सीरीज

आगामी सीरीज मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र का हिस्सा होगी। ICC वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत ऑस्ट्रेलिया के लिए यह बेहद व्यस्त कार्यक्रम की शुरुआत भी होगी। अगस्त 2024 से जुलाई 2025 के बीच ऑस्ट्रेलिया कम से कम 20 टेस्ट मैच खेलने वाली है। डार्विन इससे पहले दो टेस्ट मैचों की मेजबानी कर चुका है। साल 2003 में बांग्लादेश के खिलाफ और 2004 में श्रीलंका के खिलाफ। वहीं मैके पहली बार टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा। पिछले साल दोनों शहरों ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की व्हाइट-बॉल सीरीज के मुकाबले आयोजित किए थे।

साउथ अफ्रीका दौरे से पहले खेली जाएगी सीरीज

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के CEO टॉड ग्रीनबर्ग ने कहा कि इंटरनेशनल क्रिकेट कैलेंडर काफी व्यस्त हो चुका है, ऐसे में अगस्त में वर्ल्ड क्लास सुविधाओं के साथ टेस्ट मैच आयोजित करना बोर्ड के लिए सौभाग्य की बात है।

इस सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम साउथ अफ्रीका दौरे पर जाएगी, जहां तीन टेस्ट मैच खेले जाएंगे। इसके बाद घरेलू सीजन में इंग्लैंड का व्हाइट-बॉल दौरा और न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज होगी। जनवरी-फरवरी में टीम भारत के दौरे पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी, जबकि मार्च में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड के खिलाफ 150वीं वर्षगांठ टेस्ट मैच आयोजित होगा। साफ है कि ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट कैलेंडर पूरी तरह व्यस्त है और बांग्लादेश के खिलाफ यह सीरीज दोनों टीमों के लिए नई चुनौती और अवसर लेकर आ रही है।

यह भी पढ़ें 

वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का हो गया ऐलान, जानिए किस दिन भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

22 साल बाद स्टीव बकनर का बड़ा खुलासा, सचिन तेंदुलकर को गलत आउट देने को लेकर मानी अपनी गलती

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement