1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. AUS vs ENG: सिडनी टेस्ट में क्या दूसरे दिन भी बारिश डालेगी खलल? जानें मौसम का हाल

AUS vs ENG: सिडनी टेस्ट में क्या दूसरे दिन भी बारिश डालेगी खलल? जानें मौसम का हाल

 Written By: Vanson Soral
 Published : Jan 04, 2026 07:30 pm IST,  Updated : Jan 04, 2026 07:31 pm IST

AUS vs ENG: सिडनी में एशेज 2025-26 का 5वां और आखिरी टेस्ट मैच जारी है। सिडनी टेस्ट में पहले ही दिन बारिश ने खलल डाला, जिससे खेल का मजा किरकिरा हो गया।

AUS vs ENG- India TV Hindi
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड Image Source : AP

AUS vs ENG, 5th Test Day 2: एशेज 2025-26 के पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच का 4 जनवरी से सिडनी में आगाज हो गया। सिडनी टेस्ट में पहले ही दिन बारिश ने खेल का मजा किरकिरा कर दिया। पहले दिन सिर्फ 45 ओवर का खेल हो सका। पांचवें टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन बारिश ने खेल में बार-बार खलल डाला। खराब मौसम के चलते खेल का बड़ा हिस्सा बाधित रहा और दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने 3 विकेट पर 211 रन बना लिए। जो रूट और हैरी ब्रूक अर्धशतक बनाकर नाबाद लौटे। सिडनी टेस्ट में अब फैंस को दूसरे दिन के खेल का इंतजार है। हालांकि, बारिश का खतरा अभी भी बरकरार है। पहले दिन बारिश के कारण प्रभावित रहने के बाद अब सभी की नजरें दूसरे दिन के मौसम पर टिकी हैं।

दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम?

फैंस के लिए पूरी तरह अच्छी खबर नहीं है। सिडनी में दूसरे दिन भी मौसम में नमी बनी रहने की संभावना है। हालांकि पूरे दिन के खेल के धुलने का खतरा कम बताया जा रहा है, लेकिन आसमान में बादल छाए रहने और लगभग 20 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम में नमी और हवा में मौजूद नमी का असर तेज गेंदबाजों को शुरुआती सत्र में मदद दिला सकता है। ऐसे में बल्लेबाजों के लिए शुरुआत में टिककर खेलना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। अगर बारिश ने दोबारा दखल दिया, तो मैच की रफ्तार एक बार फिर प्रभावित हो सकती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि मौसम दूसरे दिन कितना साथ देता है और मुकाबले की दिशा किस ओर जाती है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन:  जैक क्रॉली, बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), विल जैक्स, ब्रायडन कार्स, मैथ्यू पॉट्स, जोश टंग। 

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: जेक वेदराल्ड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, ब्यू वेबस्टर, माइकल नेसर, मिचेल स्टार्क, स्कॉट बोलैंड।

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया एशेज ट्रॉफी पहले ही अपने नाम कर चुका है। 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 3-1 से आगे है। सीरीज के शुरुआती तीन टेस्ट जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड पर पूरी तरह दबदबा बनाया था, जबकि मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट में इंग्लैंड ने वापसी करते हुए जीत दर्ज की।

यह भी पढ़ें:

बड़ी खबर! बांग्लादेश ने भारत में T20 वर्ल्ड कप खेलने से किया इनकार, BCB ने ICC को लिखा लेटर

रोहित शर्मा के पास शानदार मौका, जैक कैलिस और इंजमाम उल हक छूट जाएंगे पीछे

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल