1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित शर्मा के पास शानदार मौका, जैक कैलिस और इंजमाम उल हक छूट जाएंगे पीछे

रोहित शर्मा के पास शानदार मौका, जैक कैलिस और इंजमाम उल हक छूट जाएंगे पीछे

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Jan 04, 2026 04:42 pm IST,  Updated : Jan 04, 2026 04:43 pm IST

रोहित शर्मा बड़ा मुकाम हासिल करने के करीब हैं। रोहित न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की ODI सीरीज में बड़ा कारनामा कर सकते हैं।

Rohit Sharma- India TV Hindi
रोहित शर्मा Image Source : PTI

Rohit Sharma: नए साल का आगाज हो चुका है और टीम इंडिया नए साल में न्यूजीलैंड का सामना करने के लिए तैयार है। टीम इंडिया 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज का आगाज करेगी। 3 मैचों की ODI सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे। हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी में दोनों बल्लेबाजों ने बल्ले से कमाल किया था। ऐसे में फैंस को न्यूजीलैंड सीरीज का बेसब्री से इंतजार हो रहा है।

जैक कैलिस से आगे निकल सकते हैं रोहित

38 साल के रोहित शर्मा के सामने न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की ODI सीरीज में बड़ा मुकाम हासिल करने का मौका होगा। हालांकि, इसके लिए उन्हें जोरदार प्रदर्शन करना होगा। अगर रोहित का बल्ला चला, तो साउथ अफ्रीका के महान ऑलराउंडर जैक कैलिस और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक पीछे छूट जाएंगे। दरअसल, रोहित शर्मा के नाम ODI क्रिकेट में 279 मैचों की 271 पारियों में 11516 रन दर्ज हैं। रोहित अगर 64 रन बनाने में सफल होते हैं, तो वह ODI क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में जैक कैलिस को पछाड़ देंगे। कैलिस ने 328 ODI मैचों में 11579 रन बनाए हैं।

रोहित ने अगर तीनों मैचों में बल्ले से कमाल किया तो वह इंजमाम उल हक से भी आगे निकल सकते हैं। हालांकि, इसके लिए उन्हें 224 रन बनाने होंगे, जो आसान तो नहीं होगा लेकिन नामुमकिन भी नहीं होगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि हिटमैन का बल्ले से कैसा प्रदर्शन रहता है।  

भारत बनाम न्यूजीलैंड ODI सीरीज का शेड्यूल

  • 11 जनवरी: पहला ODI, वडोदरा, BCA स्टेडियम, कोटांबी (1:30 PM IST)
  • 14 जनवरी: दूसरा ODI, राजकोट, निरंजन शाह स्टेडियम, खंडेरी (1:30 PM IST)
  • 18 जनवरी: तीसरा ODI, इंदौर, होलकर क्रिकेट स्टेडियम (1:30 PM IST)

न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल​।

यह भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी ने कप्तानी डेब्यू पर रच दिया इतिहास, तोड़ा पाकिस्तानी खिलाड़ी का बड़ा रिकॉर्ड

पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ICC को भेजी खिलाड़ियों की लिस्ट, क्या कट गया बाबर और शाहीन का पत्ता?

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल