1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. AUS vs IND: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सितंबर में तीन T20 की मेजबानी करेगा भारत

AUS vs IND: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सितंबर में तीन T20 की मेजबानी करेगा भारत

 Reported By: Bhasha
 Published : May 10, 2022 11:40 am IST,  Updated : May 10, 2022 11:40 am IST

भारतीय क्रिकेट टीम सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन T20 मैचों की घरेलू सीरीज खेलेगी। 

AUS vs IND- India TV Hindi
AUS vs IND Image Source : GETTY IMAGES

मेलबर्न। भारतीय क्रिकेट टीम सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन T20 मैचों की घरेलू सीरीज खेलेगी। फॉक्स स्पोटर्स डॉट कॉम डॉट एयू की रिपोर्ट के अनुसार ,‘‘ ऑस्ट्रेलिया टीम जिम्बाब्वे, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और भारत के खिलाफ तीन तीन T20 मैच खेलेगी।’’

यह सीरीज अक्टूबर नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले T20 विश्व कप की तैयारी के लिये होगी। अगले साल ऑस्ट्रेलिया को चार टेस्ट मैचों के लिये फरवरी मार्च में भारत का दौरा करना है। भारतीय टीम को नौ से 19 जून तक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की T20 सीरीज खेलनी है। 

भारतीय टीम एक जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ पांचवां और आखिरी टेस्ट खेलेगी जो पिछले साल कोरोना महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया था। भारत को इंग्लैंड के खिलाफ तीन T20 और तीन वनडे मैच भी खेलने हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल