1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. AUS vs SA: कप्तान की हो सकती है वापसी, तीसरे ODI के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

AUS vs SA: कप्तान की हो सकती है वापसी, तीसरे ODI के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Aug 23, 2025 10:19 pm IST,  Updated : Aug 23, 2025 10:19 pm IST

AUS vs SA, 3rd ODI: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर साउथ अफ्रीका 24 अगस्त को तीसरा वनडे खेलने उतरेगी। इस मैच में साउथ अफ्रीका के पास 3-0 से क्लीन स्वीप करने का शानदार मौका होगा।

SA vs AUS- India TV Hindi
साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया Image Source : GETTY

AUS vs SA, Probable Playing 11: पहले दो मैचों में करारी हार झेलने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम अब सीरीज के तीसरे और आखिरी ODI मुकाबले में साउथ अफ्रीका से भिड़ने के लिए तैयार है। यह मैच रविवार यानी 24 अगस्त को मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरेना में खेला जाएगा। इस सीरीज में अब तक ऑस्ट्रेलियाई टीम पूरी तरह संघर्ष करती नजर आई है। पहले मैच में उन्हें 98 रन और दूसरे मुकाबले में 84 रन से हार का सामना करना पड़ा। अब मिचेल मार्श की अगुआई वाली कंगारू टीम आखिरी मैच जीतकर सीरीज का समापन सम्मानजनक तरीके से करना चाहेगी।

टेम्बा बावुमा की होगी वापसी?

दूसरी ओर, साउथ अफ्रीका की टीम का मनोबल बेहद ऊंचा है। टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा दूसरे ODI में हैमस्ट्रिंग की समस्या और वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते बाहर रहे थे। उम्मीद है कि वे तीसरे मैच में वापसी करेंगे और अपनी टीम का नेतृत्व करेंगे। साउथ अफ्रीका का लक्ष्य इस मुकाबले को जीतकर ऑस्ट्रेलिया को क्लीन स्वीप करने का होगा। लगातार जीत से वे न केवल सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमाना चाहेंगे, बल्कि यह भी साबित करना चाहेंगे कि वे दुनिया में कहीं भी जीतने की काबिलियत रखते हैं। अब क्रिकेट फैंस की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या ऑस्ट्रेलिया आखिरी मैच में वापसी कर पाएगा या फिर साउथ अफ्रीका इस दौरे को यादगार बनाते हुए क्लीन स्वीप के साथ इतिहास रच देगा।

AUS vs SA, तीसरा ODI मैच डिटेल्स

  • तारीख और समय: 24 अगस्त; सुबह 10:00 बजे (IST)
  • वेन्यू: ग्रेट बैरियर रीफ एरिना, मैके
  • लाइव स्ट्रीमिंग: JioStar नेटवर्क और JioHotstar (ऐप और वेब)

तीसरे ODI के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग 11: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, कैमरून ग्रीन, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस, एलेक्स कैरी, आरोन हार्डी, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।

साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11: एडेन मारक्रम, रयान रिकेल्टन, मैथ्यू ब्रीट्जके, टेम्बा बावुमा, वियान मुल्डर, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, केशव महाराज, सेनुरन मुथुसामी, लुंगी एनगिडी, नंद्रे बर्गर।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल