1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, लाबुशेन को नहीं किया गया ड्रॉप

ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, लाबुशेन को नहीं किया गया ड्रॉप

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Sep 07, 2026 06:48 am IST,  Updated : Sep 07, 2026 06:48 am IST

साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। इसमें उस बल्लेबाज को दोबारा मौका दिया गया है, जिसने पिछले 3 सालों से एक भी शतक नहीं जमाया है।

Marnus Labuschagne - India TV Hindi
मार्नस लाबुशेन Image Source : AP

ऑस्ट्रेलिया की टीम इस महीने के आखिर में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज और वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका के दौरे पर जाएगी। तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपने 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। खराब फॉर्म से जूझ रहे मार्नस लाबुशेन इस सीरीज के लिए टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे। उनके अलावा कूपर कॉनोली, माइकल नेसर और मैथ्यू कुहनेमैन को भी टीम में शामिल किया गया है।

2023 के बाद से मार्नस लाबुशेन का प्रदर्शन रहा है खराब

मार्नस लाबुशेन पिछले कुछ समय से टेस्ट में रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में उन पर टीम में अपनी नंबर 3 की जगह बचाने का बहुत दबाव था। जुलाई 2023 के बाद से खेली गई अपनी पिछली 43 पारियों में वे लगातार फ्लॉप रहे हैं। उनका औसत सिर्फ 24 का रहा है और वे एक भी शतक नहीं बना पाए हैं। खराब फॉर्म की वजह से उन्हें जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका वनडे (ODI) टीम से बाहर कर दिया गया था। इसके अलावा बांग्लादेश के खिलाफ भी उन्होंने तीन मैचों में सिर्फ 1, 31 और 4 रन ही बनाए, लेकिन फिर भी सेलेक्टर्स ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें टेस्ट टीम में बनाए रखा है।

कूपर कोनोली को भी मिली टीम में जगह

ऑस्ट्रेलिया के सेलेक्टर्स ने कूपर कॉनोली को दूसरे बल्लेबाज के रूप में टीम में शामिल किया है। कॉनोली ने अब तक फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एक भी शतक नहीं लगाया है और अपनी 21 पारियों में से केवल दो बार ही तीसरे या चौथे नंबर पर बल्लेबाजी की है। पिछले सीजन में अपनी घरेलू टीम (वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया) ने भी उन्हें आखिरी मैच से बाहर कर दिया था। हालांकि उन्होंने जून में बांग्लादेश के खिलाफ बतौर ओपनर वनडे मैच में शानदार शतक लगाकर जबरदस्त वापसी की। उनके अलावा, जोश इंग्लिस टीम में दूसरे बैकअप बल्लेबाज और विकेटकीपर के तौर पर मौजूद हैं।

नेसर इंजरी के बाद की वापसी

माइकल नेसर अब अपनी काफ इंजरी से पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। यह चोट उन्हें अगस्त की शुरुआत में ट्रेनिंग के दौरान लगी थी। उन्हें पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, जोश हेज़लवुड और स्कॉट बोलैंड के साथ पांचवें तेज गेंदबाज के रूप में टीम में शामिल किया गया है। कैमरन ग्रीन और बो वेबस्टर टीम में दो ऑलराउंडर होंगे। 

साउथ अफ्रीका दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम

पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, माइकल नेसर, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, ब्यू वेबस्टर

यह भी पढ़ें

नाइजीरिया ने वर्ल्ड कप 2027 के लिए किया क्वालीफाई, रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे को 4 रन से चटाई धूल

शुभमन गिल ने 190 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन, अर्शदीप सिंह की टीम को 1 रन से हराया

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल