1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वर्ल्ड कप से पहले टीम को लगा तगड़ा झटका, इंजरी के कारण बाहर हो सकता है ये खिलाड़ी

वर्ल्ड कप से पहले टीम को लगा तगड़ा झटका, इंजरी के कारण बाहर हो सकता है ये खिलाड़ी

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Aug 05, 2023 04:26 pm IST,  Updated : Aug 05, 2023 04:26 pm IST

वनडे वर्ल्ड कप से पहले कई टीमें इंजरी के कारण काफी परेशान नजर आ रही हैं। इसी बीच एक टीम को काफी बड़ा झटका लग सकता है।

IND vs AUS, Pat Cummins, Virat Kohli- India TV Hindi
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच Image Source : GETTY

भारत में इस साल वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है। इस मेगा इवेंट के लिए सभी टीमें तैयारियां कर रही हैं। 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप से पहले टीमें अपने खिलाड़ियों को इंजरी से बचाना चाह रही हैं। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के एक खिलाड़ी को इंजरी हो गई है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए टेस्ट सीरीज के पांचवें मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। उनके कलाई में चोट आई थी। इस इंजरी के कारण उन्हें और उनकी टीम को काफी बड़ा झटका लग सकता है।

टीम से होंगे बाहर!

भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को टीम इंडिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। ये सीरीज ऑस्ट्रेलिया के लिए काफी अहम है। माना जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया के कप्तान अपनी इंजरी के कारण इस सीरीज को मिस कर सकते हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने हालांकि अभी तक कमिंस की चोट का विवरण नहीं दिया है। कमिंस को अब साउथ अफ्रीका और भारत दौरे पर टीम का नेतृत्व करना है। वर्ल्ड कप से पहले कप्तान का ही टीम में न होना उनके लिए नुकसान हो सकता है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली सीरीज वर्ल्ड कप से पहले 22 सितंबर से मोहाली में शुरू होगी। सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के अनुसार, इस मामले की जानकारी रखने वाले दो सूत्रों ने बताया कि मेडिकल स्टाफ ने फ्रैक्चर की आशंका को खारिज नहीं किया है। पिछले हफ्ते ओवल में एशेज सीरीज की आखिरी टेस्ट के शुरुआती दिन इस तेज गेंदबाज की कलाई चोटिल हो गयी थी। उन्होंने कलाई पर पट्टी लगाकर इस मैच में खेलना जारी रखा था।  चोट के कारण कमिंस की गेंदबाजी में कोई बाधा नहीं आई, लेकिन बल्लेबाजी करते समय वह परेशानी में दिखे। भारत के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल सहित दो महीने में छह टेस्ट खेलने के बाद, कमिंस को कुछ समय की छुट्टी मिलने की उम्मीद हैं। 

इस खिलाड़ी को बनाया जा सकता है कप्तान

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अगले सप्ताह ऑस्ट्रेलिया के आगामी सफेद गेंद मैचों के लिए टीम की घोषणा कर सकता है, जिसमें साउथ अफ्रीका और भारत का दौरा भी शामिल है। कमिंस की अनुपस्थिति में मिशेल मार्श टीम की अगुवाई कर सकते है। यह ऑलराउंडर ऑस्ट्रेलिया का टी20 कप्तान बनने की भी दौड़ में भी है। स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने इस साल की शुरुआत में भारत में कमिंस की अनुपस्थिति में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की थी। ऑस्ट्रेलिया को 30 अगस्त से साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन टी20 इंटरनेशनल और पांच वनडे मैच खेलने हैं, जिसके बाद वे वनडे मैचों के लिए भारत की यात्रा करेंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल