Wednesday, February 04, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. AUS vs ENG U19 World Cup 2026 Cricket Score: इंग्लैंड ने फाइनल में बनाई जगह, ऑस्ट्रेलिया को 27 रनों से हराया

AUS vs ENG U19 World Cup 2026 Cricket Score: इंग्लैंड ने फाइनल में बनाई जगह, ऑस्ट्रेलिया को 27 रनों से हराया

AUS vs ENG U19 World Cup 2026 Cricket Score: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमें आज आमने सामने थी। अंडर 19 विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 27 रनों से हरा दिया।

Written By: Pankaj Mishra @pankajplmishra
Published : Feb 03, 2026 12:33 pm IST, Updated : Feb 03, 2026 09:02 pm IST
ऑस्ट्रेलिया बनाम...- India TV Hindi
Image Source : ICC ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड यू19 सेमीफाइनल

AUS vs ENG U19 World Cup 2026 Cricket Score: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की युवा टीमें अंडर 19 विश्व कप के सेमीफाइनल में आमने सामने थी, जहां इंग्लैंड ने 27 रनों से जीत दर्ज करके फाइनल में जगह पक्की की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 50 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 277 रन बनाने में कामयाब रही थी। इंग्लैंड के लिए केवल कप्तान ने ही शानदार पारी खेली। उन्होंने 107 बॉल पर 110 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 14 चौके और एक छक्का आया। बाकी कोई बल्लेबाज अर्धशतक भी नहीं लगा पाया।

जवाब में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 की टीम 47.3 ओवर में 238 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से इस मैच में उनके कप्तान ओलिवर पीक ने शतक लगाया। वह 88 गेंदों पर 100 रन बनाकर आउट हुए। लेकिन उनकी ये पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी। उनके अलावा ऑस्ट्रेलिया के लिए नितेश शर्मा ने 47 और आर्यन शर्मा ने 34 रन बनाए। इंग्लैंड की टीम अब फाइनल में भारत या अफगानिस्तान में से किसी एक टीम का सामना करेगी।

इंग्लैंड और टीम इंडिया अभी तक नहीं हारी है एक भी मुकाबला

अभी तक इस साल के अंडर 19 विश्व कप में दो ही टीमें ऐसी हैं, जो एक भी मैच नहीं हारी हैं। इंग्लैंड और टीम इंडिया इस वर्ल्ड कप में अब तक एक भी मैच नहीं हारी है। ऑस्ट्रेलिया को पहली बार आज इस वर्ल्ड कप में हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही इस टूर्नामेंट में उनका सफर समाप्त हो गया है।

टॉस के वक्त क्या बोले दोनों टीमों के कप्तान

इंग्लैंड के कप्तान थॉमस रेव ने टॉस के वक्त कहा कि हम पहले बैटिंग करेंगे। रेव का कहना है कि उन्हें इस ग्राउंड पर थोड़ा सा अनुभव है, इसलिए लगता है कि हम इसका पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। पिच और मैच की को लेकर रेव ने कहा कि पिछले दिन थोड़ी इनकंसिस्टेंट बाउंस थी। आमतौर पर यह थोड़ी और खराब हो जाती है। हम बस टोन सेट करने की कोशिश करेंगे। टीम में उन्होंने एक बदलाव के बारे में बताया। बताया कि एलेक्स ग्रीन बीमार हैं और एलेक्स फ्रेंच टीम में आए हैं। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ओलिवर पीक ने कहा कि वे भी पहले बल्लेबाजी करन चाहते थे। नामीबिया से पिच नीची और धीमी है। हम खेलने के लिए तैयार हैं। जैसा हमने पूरे टूर्नामेंट में किया है, बस एन्जॉय करते रहेंगे। खोने के लिए कुछ नहीं है। विल बायरोम प्लेइंग इलेवन में आए हैं।

ऑस्ट्रेलिया U19 की प्लेइंग XI: विल मलाजचुक, नितेश सैमुअल, स्टीवन होगन, ओलिवर पीक (कप्तान), एलेक्स ली यंग (विकेटकीपर), जेडन ड्रेपर, आर्यन शर्मा, हेडन शिलर, नाडेन कूरे, विल बायरोम, चार्ल्स लैचमुंड। 

इंग्लैंड U19 की प्लेइंग XI: बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूर्स, बेन मेयस, थॉमस रेव (विकेटकीपर/कप्तान), कैलेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन, एलेक्स फ्रेंच।

 

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement