Friday, February 27, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बाबर आजम ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कर दिया कमाल, रन बनाने के मामले में इस दिग्गज को छोड़ा पीछे

बाबर आजम ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कर दिया कमाल, रन बनाने के मामले में इस दिग्गज को छोड़ा पीछे

Written By: Hitesh Jha Published : Aug 09, 2025 11:01 am IST, Updated : Aug 09, 2025 11:03 am IST

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में बाबर आजम ने 47 रनों की पारी खेली। इस दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट में रन बनाने के मामले में उन्होंने बांग्लादेश के दिग्गज को पीछे छोड़ा है।

Babar Azam- India TV Hindi
Image Source : GETTY बाबर आजम

वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच पहला वनडे मैच 8 अगस्त को ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जहां पाक टीम ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। इस मैच में पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम ने 47 रन बनाए और इस दौरान उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में रन बनाने के मामले में बांग्लादेश के दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को पीछे छोड़ दिया।

इंटरनेशनल क्रिकेट में बाबर आजम और शाकिब अल हसन के आंकड़े

इंटरनेशनल क्रिकेट में बाबर आजम ने अब तक 358 मैचों की 319 पारियों में 46.20 के औसत से 14740 रन बनाए हैं। बाबर के नाम 31 शतक और 102 अर्धशतक दर्ज है। वहीं शाकिब अल हसन के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 491 मैचों की 447 पारियों में 14730 रन दर्ज हैं। उन्होंने बांग्लादेश के लिए अपना आखिरी मैच अक्टूबर 2024 में खेला था। शाकिब के नाम 14 शतक और 100 फिफ्टी प्लस स्कोर दर्ज है।

बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे बाबर आजम

बाबर आजम ने लगभग पांच महीने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की। पाकिस्तान की टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी के बाद T20I सीरीज जरूर खेले हैं, लेकिन बाबर उस टीम का हिस्सा नहीं थे। वहीं इस दौरान पाकिस्तान ने कोई टेस्ट सीरीज भी नहीं खेला है। बाबर आजम के इस मैच में बड़ी पारी खेलने का मौका था लेकिन वह 47 रन बनाकर आउट हो गए। 64 गेंदों की इस पारी के दौरान बाबर ने पांच चौका और एक छक्का लगाया।

मोहम्मद नवाज और रिजवान ने पाकिस्तान के लगाया शानदार अर्धशतक

वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच खेले गए पहले वनडे मैच की बात करें तो मेजबान टीम ने पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 281 रनों का टारगेट रखा था। इस स्कोर को पाकिस्तान ने रिजवान और पहला वनडे मैच खेल रहे हसन नवाज की शानदार अर्धशतकीय पारी के बदौलत 7 गेंद रहते ही हासिल कर लिया। हसन नवाज को नाबाद 63 रनों की पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

यह भी पढ़ें

आयरलैंड की इस महिला क्रिकेटर ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, पाकिस्तान को दूसरे T20I में मिली करारी हार

हसन नवाज डेब्यू मैच में ही बन गए हीरो, 6 साल बाद हुआ पाकिस्तान के वनडे क्रिकेट में ऐसा करिश्मा

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement