BAN vs PAK 2nd ODI Live Score: पाकिस्तान की टीम इस वक्त तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश के दौरे पर है। सीरीज का दूसरा वनडे मैच मीरपुर के शेरे ए बांग्ला स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला लिया था। पाकिस्तानी टीम की तरफ से एकबार फिर से काफी खराब बल्लेबाजी प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें वह 47.3 ओवर्स में 274 रन बनाकर सिमट गई है। पाकिस्तान की तरफ से बल्लेबाजी में माज सदाकत ने 75 रनों की तो सलमान आगा ने 64 रनों की पारी खेलकर टीम को इस स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। बांग्लादेश की तरफ से गेंदबाजी में रिशाद हुसैन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट हासिल किए तो वहीं इसके अलावा मेहदी हसन मिरान ने 2 जबकि तस्कीन अहमद, नाहिद राणा और मुस्तफिजुर रहमान 1-1 विकेट लेने में कामयाब रहे।
बांग्लादेश: सैफ हसन, तंजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शान्तो, लिट्टन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज (कप्तान), तौहीद हृदोय, अफीफ हुसैन, तस्कीन अहमद, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, नाहिद राणा
पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, माज़ सदाकत, शमील हुसैन, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान आगा, हुसैन तलत, अब्दुल समद, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी (कप्तान), मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ
टॉस जीतने के बाद बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं। पिछला मैच बेहतरीन मैच था, राणा ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया, हमने कई विकेट लिए। हम शुरुआती 10 ओवरों में विकेट लेने की कोशिश कर रहे हैं। यह आसान नहीं है, यह चुनौतीपूर्ण रहा है; पिछले मैच में हमने बहुत अच्छा किया था, लेकिन हमें बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों पर ध्यान देना होगा, हमें एक बल्लेबाजी यूनिट के तौर पर जिम्मेदारी लेनी होगी। विकेट अच्छा दिख रहा है।
शाहीन अफरीदी ने कहा कि यह एक अच्छी विकेट है। बल्लेबाजों को अपनी गलतियों का एहसास है वे और ज्यादा मजबूती से वापसी करेंगे और इस पिच पर अपने पसंदीदा शॉट्स खेलेंगे। मुझे उन पर पूरा भरोसा है। उम्मीद है कि हम बीच के ओवरों में भी अच्छा खेलेंगे और एक बड़ा स्कोर खड़ा करेंगे। टीम में एक बदलाव किया गया है। इस मैच के लिए हमने प्लेइंग XI में एक बदलाव किया है। अबरार अहमद को आराम दिया गया है। उनकी जगह हारिस रऊफ को मौका मिला है।
संपादक की पसंद