1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. BAN vs PAK, 2nd Test: दूसरे दिन का खेल हुआ खत्म, बांग्लादेश के पास दूसरी पारी में 156 रनों की बढ़त

BAN vs PAK, 2nd Test: दूसरे दिन का खेल हुआ खत्म, बांग्लादेश के पास दूसरी पारी में 156 रनों की बढ़त

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : May 17, 2026 09:17 am IST,  Updated : May 17, 2026 05:59 pm IST

BAN vs PAK, 2nd Test Live: बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर अपनी पकड़ को काफी मजबूत कर लिया था, जिसमें दूसरी पारी में उनके पास कुल 156 रनों की बढ़त हासिल हो चुकी थी।

BAN vs PAK, 2nd Test Live- India TV Hindi
बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान Image Source : AFP/@BCBTIGERS

BAN vs PAK, 2nd, Day 2: बांग्लादेश की धरती पर दूसरे टेस्ट का 16 मई से आगाज हो चुका है। 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मुकाबला सिलहट में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम जल्दी आउट हो गई। इसके बाद पाकिस्तान ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक बेहतर खेल दिखाया था। पहले दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने बिना कोई विकेट खोए 21 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए थे। हालांकि पाकिस्तानी टीम दूसरे दिन उम्मीदों पर पूरी तरह से खरा नहीं उतर सही अपनी पहली पारी में 232 रनों का स्कोर बनाकर सिमट गई जिसमें सबसे ज्यादा बाबर आजम के बल्ले से 68 रनों की पारी देखने को मिली। वहीं बांग्लादेश की तरफ से गेंदबाजी में नाहिद राणा और तैजुल इस्लाम ने जहां 3-3 विकेट हासिल किए तो वहीं तस्कीन अहमद और मेहदी हसन मिराज 2-2 विकेट लेने में कामयाब रहे।

दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर मेजबान बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 110 रन बना लिए थे, जिसमें उनके पास कुल बढ़त 156 रनों की हो गई थी। दिन का खेल खत्म होने पर बांग्लादेश की तरफ से कप्तान नजमुल हुसैन शांतो 13 रन बनाकर नाबाद थे, जबकि इससे पहले महमूदुल हसन जॉय 52 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं मोमिनुल हक के बल्ले से 30 रनों की पारी देखने को मिली।

इससे पहले पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो काफी हद तक सही साबित हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम 77 ओवर में 278 रनों पर सिमट गई। बांग्लादेश की ओर से लिटन दास ने शतक जड़ने का कारनामा किया। लिटन ने 126 रनों की पारी खेली। उनके अलावा किसी भी अन्य बल्लेबाज ने क्रीज पर टिकने की जेहमत नहीं उठाई। पाकिस्तान की ओर से खुर्रम शहजाद ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए। मोहम्मद अब्बास को तीन सफलता मिली। वहीं, हसन अली ने 2 विकेट चटकाए। साजिद खान को एक विकेट मिला।

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): महमूदुल हसन जॉय, तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, लिट्टन कुमार दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, नाहिद राणा।

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): अजान अवैस, शान मसूद (कप्तान), बाबर आजम, अब्दुल्ला फजल, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान अली आगा, खुर्रम शहजाद, साजिद खान, हसन अली, मुहम्मद अब्बास

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल