1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वनडे सीरीज के लिए मेजबान टीम ने किया अपनी स्क्वाड का ऐलान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली जगह

वनडे सीरीज के लिए मेजबान टीम ने किया अपनी स्क्वाड का ऐलान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली जगह

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Oct 16, 2025 04:09 pm IST,  Updated : Oct 16, 2025 04:09 pm IST

BAN vs WI: बांग्लादेश की टीम को अपने घर पर 18 अक्टूबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है, जिसको लेकर उन्होंने अपनी स्क्वाड का ऐलान कर दिया है।

Bangladesh Cricket Team- India TV Hindi
बांग्लादेश क्रिकेट टीम Image Source : AP

वेस्टइंडीज की टीम भारत के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद अब बांग्लादेश के दौरे पर रवाना हो गई है, जहां पर उन्हें 3 वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने जहां पहले ही दोनों सीरीज के लिए अपनी स्क्वाड का ऐलान कर दिया था, तो वहीं अब मेजबान बांग्लादेश ने 18 अक्टूबर से शुरू होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज का ऐलान कर दिया है। अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में बांग्लादेश की टीम को क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद अब वेस्टइंडीज के खिलाफ घोषित की गई स्क्वाड में 2 बदलाव किए गए, जिसमें महिदुल इस्लाम अंकोन को पहली बार वनडे टीम में जगह मिली है।

लिटन दास इस सीरीज से भी बाहर, सौम्य सरकार की हुई वापसी

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की तरफ से वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए घोषित की गई स्क्वाड को लेकर बात की जाए तो उसमें 2 बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। ओपनिंग बल्लेबाज मोहम्मद नईम के अलावा तेज गेंदबाज नाहिद राणा को जहां जगह नहीं मिली है तो वहीं सौम्य सरकार की वापसी हुई है। इसके अलावा महिदुल इस्लाम अंकोन को पहली बार बांग्लादेश की वनडे टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा लिटन दास जो एशिया कप 2025 के दौरान अनफिट हुए थे, वह अब तक पूरी तरह से फिट नहीं होने की वजह से वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में भी खेलते हुए नहीं दिखाई देंगे। सौम्य सरकार ने आखिरी बार बांग्लादेश की टीम से साल 2025 की शुरुआत में हुई चैंपियंस ट्रॉफी में खेला था, जिसके बाद अब उनकी वनडे टीम में वापसी हुई है।

ढाका के मैदान पर खेले जाएंगे तीनों वनडे मैच

तीन मैचों की इस वनडे सीरीज की शुरुआत 18 अक्टूबर से होगी, जिसके बाद सीरीज का दूसरा मैच 21 और आखिरी मुकाबला 23 अक्टूबर को खेला जाएगा। वनडे सीरीज के सभी मैच ढाका के शेर ए बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। वहीं इस सीरीज के खत्म होने के बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेले जाएगी, जिसकी शुरुआत 27 अक्टूबर से होगी और इसके सभी मैच चट्टोग्राम के स्टेडियम में खेले जाएंगे।

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश टीम का स्क्वाड

मेहदी हसन मिराज (कप्तान), तंजीद हसन तमीम, सौम्य सरकार, मोहम्मद सैफ हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदोय, महिदुल इस्लाम अंकोन, जाकेर अली अनिक, शमीम हुसैन, काजी नुरुल हसन सोहन, रिशाद हुसैन, तनवीर इस्लाम, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, हसन महमूद।

ये भी पढ़ें

ICC Rankings: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले जान लीजिए वनडे रैंकिंग, अभी कहां हैं दोनों टीमें

IND vs AUS: पहले वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन, सेंचुरी ठोकने वाला बल्लेबाज बैठेगा बाहर?

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल