1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बांग्लादेश को मिली जीत लेकिन फिर भी करना पड़ रहा आलोचना का सामना, कहीं नेट रनरेट पड़ ना जाए भारी

बांग्लादेश को मिली जीत लेकिन फिर भी करना पड़ रहा आलोचना का सामना, कहीं नेट रनरेट पड़ ना जाए भारी

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Sep 12, 2025 09:07 am IST,  Updated : Sep 12, 2025 09:07 am IST

Asia Cup 2025: बांग्लादेश की टीम ने एशिया कप 2025 में अपनी शुरुआत जीत के साथ तो की लेकिन हांगकांग के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 144 रनों के टारगेट का पीछा 17.4 ओवर्स में किया। ऐसे में टीम के लिए नट रनरेट आगे एक बड़ी समस्या बन सकता है।

Bangladesh Cricket Team- India TV Hindi
बांग्लादेश क्रिकेट टीम Image Source : AP

एशिया कप 2025 में बांग्लादेश की टीम ने अपना पहला मुकाबला ग्रुप-बी में हांगकांग की टीम के 11 सितंबर को अबू धाबी के मैदान पर खेला। इस मैच में बांग्लादेश की टीम 7 विकेट से जीत हासिल करने में तो कामयाब हुए लेकिन इसके बावजूद उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। इस मैच में बांग्लादेश की टीम को 144 रनों का टारगेट मिला था, जिसे हासिल करने में उन्हें 17.4 ओवर्स लग गए। बांग्लादेश की टीम के पास बेहतर नेट रनरेट के साथ इस मैच को जीतने का मौका था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया, जिसको लेकर तौहीद हिरदॉय ने अपनी टीम का बचाव भी किया है।

हमारी मानसिकता जीत हासिल करने की थी

हांगकांग के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद बांग्लादेश टीम के मध्य क्रम के बल्लेबाज तौहीद हिरदॉय ने धीमे रन चेज को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि हम किसी तरह का कोई खतरा नहीं उठाना चाहते थे, हमारी मानसिकता मुकाबले में जीत हासिल करने की थी। हम मैच को पहले भी खत्म कर सकते थे, लेकिन हमने स्थिति को ध्यान में रखते हुए उसी तरह से अपना खेल जारी रखा। हम किसी भी तरह से मुकाबले को अपने हाथ से निकलने नहीं देना चाहते थे। हमने मैच जल्दी खत्म करने की कोशिश की, लेकिन मैं गेंद को अच्छी तरह से कनेक्ट नहीं कर पाया। मुझे लगता है कि एक या दो ओवर पहले खत्म करने से ज़्यादा महत्वपूर्ण नतीजा है।

हम नेट रनरेट को लेकर अधिक नहीं सोच रहे

बांग्लादेश की टीम को अब एशिया कप 2025 में अपने अगले 2 मुकाबले श्रीलंका और अफगानिस्तान की टीम के खिलाफ खेलने हैं। इन दोनों ही मैचों को लेकर तौहीद हिरदॉय ने कहा कि हमारा ध्यान अफगानिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ मैच में जीत हासिल करने पर है और इसीलिए हम नेट रनरेट को लेकर अधिक चिंता नहीं कर रहे हैं। हम टूर्नामेंट की शुरुआत में इन सभी चीजों को लेकर अपने ऊपर दबाव नहीं बढ़ाना चाहते हैं। बता दें कि ग्रुप-बी में अफगानिस्तान और बांग्लादेश दोनों ही टीमों के 2-2 अंक हैं, लेकिन अफगानिस्तान टीम का नेट रनरेट 4.7 का है तो वहीं बांग्लादेश टीम का नेट रनरेट 1.001 का है।

ये भी पढ़ें

बांग्लादेश ने पहली बार T20I क्रिकेट में इस टीम को चटाई धूल, 11 साल पुरानी हार का लिया बदला

हांगकांग के बल्लेबाज ने मोहम्मद रिजवान को पछाड़ा, अब केवल एक ही खिलाड़ी रह गया आगे

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल