1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. BAN vs NZ: IPL के शोर में भी गूंजेगा इंटरनेशनल क्रिकेट, ODI और T20I सीरीज के शेड्यूल का ऐलान

BAN vs NZ: IPL के शोर में भी गूंजेगा इंटरनेशनल क्रिकेट, ODI और T20I सीरीज के शेड्यूल का ऐलान

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Mar 16, 2026 09:02 pm IST,  Updated : Mar 16, 2026 09:02 pm IST

IPL 2026 के दौरान भी इंटरनेशनल क्रिकेट का रोमांच जारी रहेगा। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है।

BAN vs NZ- India TV Hindi
बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड Image Source : AFP

BAN vs NZ: एक ओर जहां दुनिया की सबसे मशहूर T20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 2026 सीजन 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है, वहीं इसी दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट का रोमांच भी जारी रहेगा। इसी कड़ी में न्यूजीलैंड की टीम अप्रैल में बांग्लादेश के दौरे पर जाएगी, जहां दोनों टीमों के बीच 3 ODI और 3 T20I मैचों की सीरीज खेली जाएगी। बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज का शेड्यूल घोषित कर दिया है। यह दौरा 17 अप्रैल से 2 मई के बीच खेला जाएगा और दिलचस्प बात यह है कि इसके मुकाबले IPL 2026 और पाकिस्तान सुपर लीग के मैचों से भी टकराएंगे।

मजबूत टीम के साथ उतरेगा बांग्लादेश

इस साल IPL में बांग्लादेश का कोई खिलाड़ी हिस्सा नहीं ले रहा है, ऐसे में मेजबान टीम के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरने का मौका होगा। हाल ही में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को ODI सीरीज में 2-1 से हराया था। अब बांग्लादेश की टीम घर में लगातार दूसरी सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी।

कीवी टीम पर IPL का असर संभव

न्यूजीलैंड के कई खिलाड़ी IPL में खेलते हैं और कीवी टीम आमतौर पर ऐसे खिलाड़ियों को लीग में खेलने की अनुमति देता है। ऐसे में संभावना है कि इस सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम में उन खिलाड़ियों को मौका दिया जाए जो किसी T20 लीग के अनुबंध में नहीं हैं। न्यूजीलैंड के इस दौरे की शुरुआत 17 अप्रैल से ODI सीरीज के साथ होगी, जबकि T20 सीरीज 27 अप्रैल से शुरू होगी। इस दौरे के मैच ढाका और चटगांव में खेले जाएंगे।

ODI सीरीज का फुल शेड्यूल

  • 17 अप्रैल – पहला ODI, मीरपुर (ढाका)
  • 20 अप्रैल – दूसरा ODI, मीरपुर (ढाका)
  • 23 अप्रैल – तीसरा ODI,, चटगांव

T20I सीरीज का फुल शेड्यूल

  • 27 अप्रैल – पहला T20I, चटगांव
  • 29 अप्रैल – दूसरा T20I, चटगांव
  • 2 मई – तीसरा T20I, मीरपुर (ढाका)

महिला टीम भी होगी एक्शन में

दूसरी तरफ, बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीम को लेकर भी बड़ी खबर आई है। महिला टीम श्रीलंका की मेजबानी करेगी। दोनों टीमों के बीच 3 ODI और 3 T20I मैचों की सीरीज खेली जाएगी। ODI मुकाबले राजशाही डिविजनल स्टेडियम में 20, 22 और 25 अप्रैल को खेले जाएंगे। इसके बाद T20 सीरीज के तीनों मैच सिलहट में 28 अप्रैल, 30 अप्रैल और 2 मई को आयोजित होंगे।

यह भी पढ़ें

युवराज सिंह नहीं तो फिर कौन, छह बॉल पर छह छक्के, सबसे पहले किसने बनाया था इंटरनेशनल ​क्रिकेट में ये रिकॉर्ड

आखिरी ओवर में हुआ जमकर ड्रामा, बांग्लादेश के इस हरकत से नाराज हुआ पाकिस्तान, मैच के बाद की शिकायत

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल