1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 28 रन बनाते ही लिटन दास रचेंगे इतिहास, शाकिब अल हसन को पीछे छोड़ बन जाएंगे नंबर-1

28 रन बनाते ही लिटन दास रचेंगे इतिहास, शाकिब अल हसन को पीछे छोड़ बन जाएंगे नंबर-1

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Sep 16, 2025 04:36 pm IST,  Updated : Sep 16, 2025 04:36 pm IST

बांग्लादेश के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड शाकिब अल हसन के नाम है। लेकिन अब ये रिकॉर्ड लिटन दास के नाम हो सकता है।

Litton Das- India TV Hindi
लिटन दास Image Source : AP

एशिया कप 2025 में आज बांग्लादेश का मुकाबला अफगानिस्तान से होगा। सुपर-4 में जगह बनाने के लिए दोनों ही टीमें इस मैच में जीत दर्ज करना चाहेगी। इस मुकाबले में बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास के पास इतिहास रचने का मौका होगा। वह इस मुकाबले में बांग्लादेश के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं। उनके पास शाकिब अल हसन को पीछे छोड़ने का मौका होगा। ऐसा करने के लिए लिटन को सिर्फ 28 रन की जरूरत है।

शाकिब अल हसन ने बनाए हैं बांग्लादेश के लिए T20I में सबसे ज्यादा रन

टी-20 इंटरनेशनल में बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड शाकिब अल हसन के नाम है। शाकिब ने इस फॉर्मेट में 129 मैचों में 2551 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर लिटन दास का नाम है, उनके बल्ले से इस फॉर्मेट में 112 मैचों में 2524 रन आए हैं। लिटन को शाकिब से आगे निकलने के लिए 28 रन की जरूरत है। 2444 रनों के साथ महमुदुल्लाह इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। तमीम इकबाल 1701 रन के साथ चौथे और मुशफिकुर रहीम 1500 रन के साथ पांचवें नंबर पर हैं।

बांग्लादेश को श्रीलंका के खिलाफ मैच में मिली थी हार

बांग्लादेश की बात करें तो टीम ने इस टूर्नामेंट में अब तक दो मुकाबले खेले हैं, जिसमें से उन्हें हांगकांग के खिलाफ मैच में 7 विकेट से जीत मिली थी। वहीं श्रीलंका के खिलाफ मैच में उन्हें 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में बांग्लादेश की टीम किसी भी हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी।

अफगानिस्तान ने हांगकांग के खिलाफ दर्ज की थी बड़ी जीत

वहीं अगर अफगानिस्तान की बात करें तो इस टीम ने एशिया कप 2025 में अब तक सिर्फ एक मैच खेला है, जहां उन्होंने हांगकांग के खिलाफ मैच में 94 रनों से जीत दर्ज की थी। अफगानिस्तान की टीम आज अपना दूसरा मैच खेलेगी। वहीं उनका ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच श्रीलंका के साथ 18 सितंबर को होगा।

ग्रुप बी के पॉइंट्स टेबल में श्रीलंका है टॉप पर

ग्रुप बी पॉइंट्स टेबल की बात करें तो वहां श्रीलंका ने अब तक दो मैच खेले हैं और दो जीत के साथ उनकी टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। वहीं अफगानिस्तान की टीम 2 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर और बांग्लादेश की टीम 2 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है। बांग्लादेश का नेट रन रेट इस वक्त माइनस 0.650 है। जो भी टीम आज का मैच जीतेगी उसके सुपर-4 में पहुंचने के चांस बने रहेंगे।

यह भी पढ़ें

अपने ही बुने जाल में फंस गया पाकिस्तान, अब कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रहा

टीम इंडिया को मिला नया जर्सी स्पॉन्सर, अब इस कंपनी ने मिलाया BCCI से हाथ

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल