1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Asia Cup 2025 के लिए प्रीलिमिनरी स्क्वाड का ऐलान, इन 25 प्लेयर्स को मिली जगह; ये खिलाड़ी बना कप्तान

Asia Cup 2025 के लिए प्रीलिमिनरी स्क्वाड का ऐलान, इन 25 प्लेयर्स को मिली जगह; ये खिलाड़ी बना कप्तान

 Published : Aug 04, 2025 11:06 pm IST,  Updated : Aug 04, 2025 11:08 pm IST

एशिया कप 2025 के लिए बांग्लादेश की प्रीलिमिनरी स्क्वाड की घोषणा कर दी गई है। स्क्वाड में युवा और अनुभवी प्लेयर्स को चांस मिला है।

litton das- India TV Hindi
लिटन दास Image Source : GETTY

एशिया कप 2025 का आयोजन यूएई की धरती पर होना है और इसका पहला मुकाबला 9 सितंबर को खेला जाएगा। अब एशिया कप 2025 और नीदरलैंड के खिलाफ होने वाली तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए बांग्लादेश ने अपनी 25 प्लेयर्स की प्रीलिमिनरी स्क्वाड का ऐलान किया गया है। टीम का कप्तान लिटन दास को बनाया गया है। 

नूरुल हसन को मिला मौका

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक नूरुल हसन ने पिछले कुछ समय से घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। अब उन्हें बांग्लादेश की प्रीलिमिनरी स्क्वाड में शामिल किया गया है। स्क्वाड में मेहदी हसन मिराज को भी मौका मिला है। मिराज श्रीलंका और अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। फिर भी उन्हें बरकरार रखा गया है।

कैंप में हिस्सा लेंगे प्लेयर्स

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की ओर से बताया गया है कि उपलब्ध खिलाड़ी 6 अगस्त को मीरपुर स्थित SBNCS कैंप में रिपोर्ट करेंगे। यहां पर 15 अगस्त से स्किल प्रैक्टिस सेशन होंगे। इसके बाद कैंप 20 अगस्त से सिलहट में आयोजित होगा। फिर नीदरलैंड्स के खिलाफ बांग्लादेश टीम तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। सीरीज के मैच 30 अगस्त,  1 सितंबर और 3 सितंबर को खेले जाएंगे। इसके बाद उन्हें एशिया कप में हिस्सा लेना है।

एशिया कप 2025 के लिए ग्रुप-बी में हैं बांग्लादेश की टीम

एशिया कप 2025 के लिए बांग्लादेश की टीम को ग्रुप-बी में जगह मिली है। जहां उसके अलावा श्रीलंका, अफगानिस्तान और हांग-कांग की टीमें शामिल हैं। बांग्लादेशी क्रिकेट टीम आगामी एशिया कप में अपने सभी मुकाबले अबू धाबी के मैदान पर खेलेगी।

एशिया कप 2025 और नीदरलैंड्स के खिलाफ सीरीज के लिए बांग्लादेश का प्रीलिमिनरी स्क्वाड:

लिटन दास (कप्तान), तंजीद हसन तमीम, मोहम्मद नईम शेख, सौम्या सरकार, मोहम्मद परवेज हुसैन इमोन, मोहम्मद ताहिद हृदोय, जेकर अली, मोहम्मद मेहदी हसन मिराज, मोहम्मद शमीम हुसैन, मोहम्मद नजमुल हुसैन शान्तो, मोहम्मद रिशाद हुसैन, शाक महेदी हसन, मोहम्मद तनवीर इस्लाम, नसुम अहमद, हसन महमूद, तस्कीन अहमद, मोहम्मद तंजीम हसन साकिब, मोहम्मद सैफुद्दीन, नाहिद राणा, मुस्तफिजुर रहमान, मोहम्मद शोरफुल इस्लाम, सैयद खालिद अहमद, काजी नुरुल हसन सोहन, महिदुल इस्लाम भुइयां अंकोन, मोहम्मद सैफ हसन।

एशिया कप 2025 के लिए बांग्लादेश की टीम का शेड्यूल

11 सितंबर: बांग्‍लादेश बनाम हांगकांग, अबू धाबी

13 सितंबर: बांग्‍लादेश बनाम श्रीलंका, अबू धाबी

16 सितंबर: बांग्‍लादेश बनाम अफगानिस्‍तान, अबू धाबी

यह भी पढ़ें:

भारतीय खिलाड़ी ने इंग्लैंड में तोड़ा 'भरोसा', अगली सीरीज में जगह मिलना मुश्किल; लटकी तलवार

इंग्लैंड के बाद अब भारत की इस टीम के साथ होगी अगली टेस्ट सीरीज, खेले जाएंगे कुल इतने मैच

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल