1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान के खिलाफ इस टीम ने किया T20 सीरीज के शेड्यूल का ऐलान, एक ही शहर में खेले जाएंगे सभी मैच

पाकिस्तान के खिलाफ इस टीम ने किया T20 सीरीज के शेड्यूल का ऐलान, एक ही शहर में खेले जाएंगे सभी मैच

 Written By: Vanson Soral
 Published : Jun 25, 2025 06:45 pm IST,  Updated : Jun 25, 2025 07:56 pm IST

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पाकिस्तान 20 जुलाई से 3 मैचों की T20I सीरीज खेलने जा रही है।

Bangladesh- India TV Hindi
बांग्लादेश Image Source : AP

BAN vs PAK: इंटरनेशनल क्रिकेट ने एक बार फिर से तेजी पकड़ ली है। IPL 2025 के बाद जहां टीम इंडिया 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड में है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के वेस्टइंडीज दौरे का 25 जून से आगाज होने जा रहा है। दोनों टीमें 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेलने उतरेंगी। इसके बीच बांग्लादेश ने भी T20I सीरीज के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। बांग्लादेश अपने घर में पाकिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की T20I सीरीज खेलेगा, जिसका 20 जुलाई से मीरपुर में आगाज होगा।

एक ही शहर में खेले जाएंगे तीनों मुकाबले

बांग्लादेश ने इस महीने की शुरुआत में पाकिस्तान में 3 मैचों की T20I सीरीज खेली थी। अब एक बार फिर से दोनों टीमें सबसे छोटे फॉर्मेट में एक-दूसरे के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करेंगी। पाकिस्तान में खेली गई सीरीज में बांग्लादेश को क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था। अब मेजबान बांग्लादेश पाकिस्तान से हार का बदला चुकता करना चाहेगी। जुलाई में होने वाले सभी तीन मैच मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। सीरीज का दूसरा मुकाबला 22 जुलाई को और तीसरा और आखिरी मुकाबला 24 जुलाई को खेला जाएगा। 

श्रीलंका दौरे पर है बांग्लादेश की टीम 

यह सीरीज दोनों टीमों के लिए उपमहाद्वीपीय परिस्थितियों में तैयारी का काम करेगी, क्योंकि अगले साल भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप होने वाला है। बांग्लादेश की टीम इस समय श्रीलंका के दौरे पर है और दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला खेल रही है। पहला टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुआ था। अब दूसरा टेस्ट कोलंबो में जारी है। दो मैचों की इस टेस्ट सीरीज के साथ ही ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के चौथे चक्र की शुरुआत हो गई है। टेस्ट सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे और तीन मैचों की T20I सीरीज खेलेंगी। बांग्लादेश का श्रीलंका दौरा 16 जुलाई को खत्म होगा। इसके 4 दिन बाद ही बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान की मेजबानी करेगी। 

BAN vs PAK T20I सीरीज का शेड्यूल

  • 20 जुलाई - पहला T20 मैच, शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मीरपुर
  • 22 जुलाई - दूसरा T20 मैच, शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मीरपुर
  • 24 जुलाई - तीसरा T20 मैच, शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मीरपुर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल