1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान वर्सेस बांग्लादेश सीरीज पर छाए संकट के बादल, रद्द हो सकते हैं तीनों वनडे मैच

पाकिस्तान वर्सेस बांग्लादेश सीरीज पर छाए संकट के बादल, रद्द हो सकते हैं तीनों वनडे मैच

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Mar 02, 2026 07:25 pm IST,  Updated : Mar 02, 2026 07:25 pm IST

टी20 वर्ल्ड कप के समाप्त होने के ठीक बाद पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी थी। लेकिन अब ये सीरीज रद्द हो सकती है।

PAK vs BAN- India TV Hindi
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश Image Source : AP

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो चुकी पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बांग्लादेश का दौरा करना है। इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। जिसकी शुरुआत 11 मार्च से होने वाली है। इस दौरे के लिए पाकिस्तान को 9 मार्च को बांग्लादेश पहुंचना था, लेकिन इस सीरीज पर अब खतरे के बादल मंडरा रहे है। अब ये तीन मैचों की वनडे सीरीज रद्द हो सकती है।

जियोपॉलिटिकल टेंशन की वजह से रद्द हो सकती है ये सीरीज

इजराइल-ईरान वॉर के बीच बढ़ते जियोपॉलिटिकल टेंशन की वजह से बांग्लादेश की आने वाली होम सीरीज पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इस सीरीज के तीनों मैच 11, 13 और 15 मार्च को शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। आपको बता दें कि यह सीरीज पिछले साल अक्टूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी होम सीरीज के बाद बांग्लादेश के लिए अपने घर पर यह पहली सीरीज होगी। यह अगले साल साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले ODI वर्ल्ड कप से पहले दोनों टीमों के लिए एक अच्छी तैयारी होगी।

बांग्लादेश बोर्ड के के अधिकारी ने क्या कहा?

पाकिस्तान के मीडिया आउटलेट जियो सुपर ने 1 मार्च को कहा कि मौजूदा रीजनल टेंशन की वजह से इस दौरे पर संकट के बादल छाए हुए हैं। PCB के अधिकारियों की माने तो यह दौरा तभी होगा जब मौजूदा हालात से ट्रैवल रिस्क या सिक्योरिटी की चिंताएं नहीं बढ़ेंगी। हालांकि, BCB ने इस पूरे मुद्दे को लेकर कहा कि उन्हें सीरीज के रद्द होने की बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने ये भी बताया कि बांग्लादेश को अपने पाकिस्तानी काउंटरपार्ट्स से कोई ऑफिशियल कम्युनिकेशन नहीं मिला है।

हमें PCB से इस बारे में कोई लेटर नहीं मिला है- BCB अधिकारी का बयान

BCB क्रिकेट ऑपरेशंस के चेयरमैन नजमुल आबेदीन ने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के प्लान में किसी भी बदलाव के बारे में बोर्ड को कोई जानकारी नहीं है। नजमुल ने सोमवार को रिपोर्टर्स से कहा कि अगर ऐसी नौबत आती है कि वे ट्रैवल नहीं कर सकते, तो हम कुछ नहीं कर सकते। लेकिन अभी तक हमें PCB से इस बारे में कोई लेटर नहीं मिला है। उन्होंने यह भी कहा कि वे शेड्यूल के हिसाब से सीरीज होस्ट करने के लिए तैयार हैं। आपको बता दें कि बांग्लादेश ने सिक्योरिटी की वजह से टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नहीं खेला था। वहीं पाकिस्तान की टीम सुपर-8 चरण से बाहर हो गई थी।

यह भी पढ़ें 

टी20 विश्व कप 2026 के बीच कैसी है टीमों की आईसीसी रैंकिंग, कहां हैं सेमीफाइनल में जाने वाली 4 टीमें

संजू सैमसन नहीं, इस खिलाड़ी ने जीता इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड, दो चौके लगाने वाले बल्लेबाज का भी जिक्र

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल