1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Bangladesh vs Hong Kong: बांग्लादेश ने हांगकांग को सात विकेट से पीटा, एशिया कप में खुला खाता

Bangladesh vs Hong Kong: बांग्लादेश ने हांगकांग को सात विकेट से पीटा, एशिया कप में खुला खाता

 Published : Sep 11, 2025 07:09 pm IST,  Updated : Sep 11, 2025 11:42 pm IST

BAN vs HK: एशिया कप के तीसरे मुकाबले में गुरुवार को बांग्लादेश ने हांगकांग को सात विकेट से हरा दिया है। एशिया कप 2025 में हांगकांग की ये लगातार दूसरी हार है। अब टीम सुपर 4 की दौड़ से बाहर हो चुकी है। बांग्लादेश ने पहली बार हांगकांग को टी20 मैच में हराने में कामयाबी हासिल की है।

banlgadesh vs hong kong- India TV Hindi
बांग्लादेश बनाम हांककांग Image Source : ACC

Bangladesh vs Hong Kong : बांग्लादेश ने एशिया कप 2025 के मुकाबले में हांगकांग को सात विकेट से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी हांगकांग की टीम 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाए थे। जवाब में बांग्लादेश ने 17.4 ओवर में तीन विकेट खोकर ही जरूरी रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 39 बॉल पर 59 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने छह चौके और एक छक्का लगाया। बांग्लादेश ने अब अंक तालिका में अपना खाता खोल लिया है। उसे दो अंक मिल गए हैं।

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन: परवेज़ हुसैन इमोन, तंज़ीद हसन तमीम, लिटन दास (विकेटकीपर/कप्तान), तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, जकर अली, महेदी हसन, रिशद हुसैन, तंज़ीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान।

हांगकांग की प्लेइंग इलेवन: जीशान अली (विकेटकीपर), अंशुमान रथ, बाबर हयात, निजाकत खान, कल्हण चल्लू, किंचित शाह, यासिम मुर्तजा (कप्तान), ऐजाज खान, एहसान खान, आयुष शुक्ला, अतीक इकबाल।

मैच का स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल