1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SL vs BAN : बांग्लादेश ने श्रीलंका को 3 विकेट से हराया, टूर्नामेंट से किया बाहर

SL vs BAN : बांग्लादेश ने श्रीलंका को 3 विकेट से हराया, टूर्नामेंट से किया बाहर

 Published : Nov 06, 2023 12:26 pm IST,  Updated : Nov 06, 2023 10:05 pm IST

SL vs BAN : दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 38वां मैच बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेला गया। इस मैच में बांग्लादेश ने श्रीलंका को 3 विकेट से हराया।

Srilanka Cricket Team - India TV Hindi
Srilanka Cricket Team Image Source : GETTY

SL vs BAN : आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में आज श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमों के बीच मैच खेला गया। इस मैच में श्रीलंका की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 में 279 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। श्रीलंका के लिए चरिथ असलंका ने सबसे ज्यादा 108 रन बनाए। वहीं, तंजीम हसन शाकिब 3 विकेट के साथ बांग्लादेश के सबसे सफल गेंदबाज रहे। वहीं, बांग्लादेश ने 7 विकेट के नुकसान पर ये टारगेट हासिल कर लिया। बांग्लादेश के लिए नजमुल हुसैन शान्तो ने 90 रन और शाकिब अल हसन ने 82 रन की पारी खेली। श्रीलंका इस हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। वहीं,  बांग्लादेश की टीम तो सेमीफाइनल की रेस से पहले से ही बाहर है।

लाइव स्कोर जानने के लिए यहां क्लिक करें 

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन: 

श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, महीश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, कासुन राजिथा, दिलशान मदुशंका। 

बांग्लादेश: तंजीद हसन, लिट्टन दास, नजमुल हुसैन शान्तो, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमुदुल्लाह, शाकिब अल हसन (कप्तान), तौहीद हृदोय, मेहदी हसन मिराज, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल