1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत के खिलाफ T20 में इन बल्लेबाजों ने जड़े सबसे ज्यादा शतक, ये हैं खतरनाक खिलाड़ी

भारत के खिलाफ T20 में इन बल्लेबाजों ने जड़े सबसे ज्यादा शतक, ये हैं खतरनाक खिलाड़ी

 Published : Feb 27, 2024 03:56 pm IST,  Updated : Feb 27, 2024 03:56 pm IST

टी20 क्रिकेट में अब तक भारत के खिलाफ 9 शतक लगे हैं और ये काम दुनियाभर के 7 बल्लेबाजों ने करने का काम किया है।

evin lewis glenn maxwell- India TV Hindi
भारत के खिलाफ T20 में इन बल्लेबाजों ने जड़े सबसे ज्यादा शतक, ये हैं खतरनाक खिलाड़ी Image Source : GETTY

Cricket Records : टी20 क्रिकेट में सेंचुरी लगाना कोई आसान काम नहीं होता। बात चाहे टी20 इंटरनेशनल की हो या फिर किसी दूसरी लीग की। लेकिन इसके बाद भी बल्लेबाज इस फॉर्मेट में शतक लगाते हैं और स्टार बन जाते हैं। इस बीच आज आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में शतक लगाने का काम किया है।

इविन लुईस और ग्लेन मैक्सवेल ने लगाए हैं दो दो शतक 

टी20 इंटरनेशनल में भारत के खिलाफ अब तक केवल 7 ही बल्लेबाज शतक लगा पाए हैं। हालांकि भारत के खिलाफ लगे शतकों की संख्या 9 है। ऐसा इसलिए क्योंकि दो खिलाड़ियों ने दो दो शतक भी लगाए हैं। बात पहले उन दो की ही कर लेते हैं। वेस्टइंडीज के इविन लुईस एक खास खिलाड़ी हैं, वे जब भी इस फॉर्मेट में भारत के खिलाफ उतरते हैं तो रन बनाते हैं। अब तक इविन लुईस ने भातर के खिलाफ केवल 9 मैचों की 8 पारियों में बल्लेबाजी की है और इसमें दो सेंचुरी लगाने का काम किया है। उनके नाम 322 रन दर्ज हैं। वहीं बात अगर दूसरे खिलाड़ी की करें तो वे ग्लेन मैक्सवेल हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ खेले गए 21 मैचों की 20 पारियों में टीम इंडिया के खिलाफ 2 शतक लगाए हैं। वे भारत के खिलाफ 554 रन बना चुके हैं। 

इन खिलाड़ियों ने भी जड़ी हैं सेंचुरी 

इसके बाद 5 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो भारत के खिलाफ एक एक शतक लगाने में कामयाब रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के ही जोश इंग्लिश भारत के खिलाफ 5 ही मैच खेलकर एक शतक लगाने में सफल रहे हैं। साउथ अफ्रीका के डेविड मिलर ने भारत के खिलाफ 20 मैच खेलकर एक शतक लगाया है। न्यूजीलैंड के कॉलिन मुनरो भारत के खिलाफ 12 मुकाबले खेलकर एक शतक लगा चुके हैं। साउथ अफ्रीका के राइली रूसो ने भारत के खिलाफ चार मैच खेलकर ही इस फॉर्मेट में एक शतक लगा दिया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के शेन वाटसन ने भी भारत के खिलाफ एक शतक पूरा किया है। इनको छोड़कर बाकी दुनिया का कोई भी बल्लेबाज भारत के खिलाफ शतक लगाने में सफल नहीं रहा है। 

टी20 विश्व कप 2024 में जुड़े सकते हैं कुछ और नाम 

इसी साल आईपीएल 2024 के बाद टी20 विश्व कप 2024 का भी आयोजन किया जाना है। जून में वेस्टइंडीज और यूएसए में होने वाले क्रिकेट के इस सबसे बड़े टूर्नामेंट में एक बार फिर से कई नए नए रिकॉर्ड बनेंगे और बिगड़ेंगे। लेकिन देखना ये दिलचस्प होगा कि जब टीम इंडिया मैदान में उतरेगी तो क्या कोई और बल्लेबाज होगा जो शतक लगाने का काम करेगा। 

इंडिया टीवी पर खेल की ये खबरें भी पढ़ें 

IPL में इन 6 बल्लेबाजों ने रचा है इतिहास, खेल चुके हैं 200 पारियां

अगले टेस्ट में क्या बदल जाएगी भारत की प्लेइंग इलेवन, इस खिलाड़ी पर खतरा

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल