1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. BCCI ने अचानक किया सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट का ऐलान, इन 34 खिलाड़ियों को मिली जगह; A+ ग्रेड में सिर्फ 4 शामिल

BCCI ने अचानक किया सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट का ऐलान, इन 34 खिलाड़ियों को मिली जगह; A+ ग्रेड में सिर्फ 4 शामिल

 Published : Apr 21, 2025 11:34 am IST,  Updated : Apr 21, 2025 01:16 pm IST

BCCI Annual Player Contracts: आईपीएल 2025 के बीच बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट का ऐलान किया है। इसमें ईशान किशन और श्रेयस अय्यर जैसे स्टार प्लेयर्स की वापसी हुई है।

भारतीय क्रिकेट टीम- India TV Hindi
भारतीय क्रिकेट टीम Image Source : GETTY

BCCI Central Contracts: बीसीसीआई ने साल 2024-25 के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट का ऐलान कर दिया है। इसमें कुल 34 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। यह कॉन्ट्रेक्ट 1 अक्टूबर 2024 से 30 सितंबर 2025 तक है। इनमें सभी 34 प्लेयर्स को चार ग्रेड में बांटा गया है, जिसमें ए+, ए, बी और सी ग्रेड हैं। भारत ने मार्च 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी जीता था। सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में उन प्लेयर्स को भी जगह मिली है, जो चैंपियंस ट्रॉफी की स्क्वाड में शामिल रहे हैं।

रोहित-कोहली ए+ ग्रेड में शामिल

बीसीसीआई ने ए+ ग्रेड में सिर्फ चार ही प्लेयर्स को रखा है। इसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं। रोहित, कोहली और जडेजा टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं और वह अभी सिर्फ टेस्ट और वनडे में खेलते हैं। ग्रेड-ए+ में खेलने वाले प्लेयर्स को 7 करोड़ रुपए मिलते हैं।

बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट के ग्रेड-ए+के प्लेयर्स
Image Source : INDIA TVबीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट के ग्रेड-ए+के प्लेयर्स

ईशान किशन और श्रेयस अय्यर की हुई वापसी

ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को पिछली बार सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। इसके बाद दोनों प्लेयर्स ने घरेलू क्रिकेट में खेला। वहीं अय्यर ने भारत को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब दिलाने में अहम भूमिका अदा था। इसी वजह से दोनों की वापसी हुई है। वहीं इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद रविचंद्रन अश्विन को इस बार सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में शामिल नहीं किया गया है।

बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट के ग्रेड-ए में शामिल प्लेयर्स
Image Source : INDIA TVबीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट के ग्रेड-ए में शामिल प्लेयर्स

ग्रेड-ए में शामिल हैं 6 प्लेयर्स

ग्रेड-ए में मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद शमी और ऋषभ पंत शामिल हैं। ग्रेड-ए में बीसीसीआई ने इन 6 प्लेयर्स को ही शामिल किया है। ग्रेड-बी में बीसीसीआई ने पांच प्लेयर्स को मौका दिया है। इनमें सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर शामिल हैं। ग्रेड-बी में खेलने वाले प्लेयर्स को 3 करोड़ रुपए मिलते हैं।

बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट के ग्रेड-बी में शामिल प्लेयर्स
Image Source : INDIA TVबीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट के ग्रेड-बी में शामिल प्लेयर्स

सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट के ग्रेड-सी में शामिल प्लेयर्स:

रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल, सरफराज खान, नितीश कुमार रेड्डी, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, आकाश दीप, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा।

बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट के ग्रेड-सी में शामिल प्लेयर्स
Image Source : INDIA TVबीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट के ग्रेड-सी में शामिल प्लेयर्स
 

खिलाड़ियों के अनुबंध ग्रेड और वेतन:

  • ग्रेड ए+ – 7 करोड़ रुपए
  • ग्रेड ए – 5 करोड़ रुपए
  • ग्रेड बी – 3 करोड़ रुपए
  • ग्रेड सी – 1 करोड़ रुपए

सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट की और खबरें जानने के लिए नीचे क्लिक करें।

यह भी पढ़ें:

रोहित ने बनाया ये कीर्तिमान, इस मामले में डेविड वॉर्नर को छोड़ा पीछे, उनसे आगे सिर्फ दो ही खिलाड़ी

जीत के लिए तरसी मोहम्मद रिजवान की टीम, बाबर की टीम का भी बेहद बुरा हाल; जानें टॉप पर कौन?

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल