1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत के पूर्व तेज गेंदबाज एबे कुरुविला को बीसीसीआई ने दी बड़ी जिम्मेदारी, संभालेंगे ये महत्वपूर्ण पद

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज एबे कुरुविला को बीसीसीआई ने दी बड़ी जिम्मेदारी, संभालेंगे ये महत्वपूर्ण पद

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 03, 2022 11:28 am IST,  Updated : Mar 03, 2022 11:28 am IST

एबे कुरुविला भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के नए महाप्रबंधक के रूप में कार्यभार संभालेंगे। घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने एएनआई को इस बात की पुष्टि की।

BCCI Logo- India TV Hindi
BCCI Logo Image Source : PTI

Highlights

  • एबे कुरुविला भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के नए महाप्रबंधक के रूप में कार्यभार संभालेंगे
  • न्यूज एजेंसी एएनआई के सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की
  • महाप्रबंधक का पद धीरज मल्होत्रा के पद छोड़ने के बाद खाली था

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज एबे कुरुविला भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के नए महाप्रबंधक के रूप में कार्यभार संभालेंगे।घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने एएनआई को इस बात की पुष्टि की। सूत्र ने कहा, "हां, एबे कुरुविला बीसीसीआई के नए महाप्रबंधक के रूप में कार्यभार संभालेंगे।"

इस साल की शुरुआत में, राष्ट्रीय चयन समिति के सदस्य के रूप में कुरुविला का कार्यकाल समाप्त हो गया था और अब वह बीसीसीआई के महाप्रबंधक की भूमिका निभाएंगे। यह महाप्रबंधक का पद धीरज मल्होत्रा के पद छोड़ने के बाद खाली था। कुरुविला ने भारत के लिए 10 टेस्ट खेले हैं और बुधवार को बीसीसीआई की शीर्ष परिषद की बैठक के दौरान उनकी नियुक्ति की पुष्टि की गई।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल