1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. BCCI का बड़ा ऐलान, जुबीन गर्ग को वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी में दी जाएगी श्रद्धांजलि

BCCI का बड़ा ऐलान, जुबीन गर्ग को वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी में दी जाएगी श्रद्धांजलि

 Written By: Vanson Soral
 Published : Sep 22, 2025 01:02 pm IST,  Updated : Sep 22, 2025 01:02 pm IST

BCCI की ओर से बड़ा ऐलान किया गया है। BCCI ने वूमेन्स वर्ल्ड कप ओपनिंग सेरेमनी से जुड़ी बड़ी जानकारी दी है। वूमेन्स वर्ल्ड कप 2025 में पहला मैच भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा।

Women's World Cup- India TV Hindi
जुबीन गर्ग और टीम इंडिया Image Source : PTI

BCCI ने असम के मशहूर गायक जुबीन गर्ग को विशेष श्रद्धांजलि देने का फैसला किया है। हाल ही में सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान हुए हादसे में जुबीन गर्ग का निधन हो गया था। उनके सम्मान में 30 सितंबर को गुवाहाटी में होने वाले विमेंस वर्ल्ड कप 2025 के उद्घाटन समारोह में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि जुबीन गर्ग के निधन से असम में गहरा शोक है। वह सम्मान के हकदार हैं। इसी वजह से असम क्रिकेट एसोसिएशन और BCCI ने उद्घाटन समारोह में उनके लिए श्रद्धांजलि कार्यक्रम तय किया है। यह क्रिकेट जगत की तरफ से उन्हें दी जाने वाली हमारी सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी।

40 मिनट का स्पेशल प्रोग्राम

सैकिया ने बताया कि उद्घाटन समारोह में जुबीन गर्ग को समर्पित 40 मिनट का स्पेशल कार्यक्रम होगा। इसके साथ ही बॉलीवुड की मशहूर गायिका श्रेया घोषाल भी अपने लोकप्रिय गीतों और टूर्नामेंट के ऑफिशियल सॉन्ग ब्रिंग इट होम की प्रस्तुति देंगी। बता दें, ICC वूमेन्स वर्ल्ड कप 2025 का उद्घाटन मैच भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में वूमेन्स वर्ल्ड कप 2025 का आयोजन होना है। इस टूर्नामेंट को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं क्योंकि भारतीय टीम के पास अपने घर में वर्ल्ड कप जीतने का शानदार मौका होगा। 

भारतीय टीम के खिताब जीतने की उम्मीद

BCCI सचिव सैकिया ने उम्मीद जताई कि इस बार भारतीय महिला क्रिकेट टीम ICC वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर इतिहास रचेगी। उन्होंने कहा कि हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में भारत ने शानदार खेल दिखाया, हालांकि सीरीज 1-2 से हार गए। ऑस्ट्रेलिया बहुत मजबूत टीम है, लेकिन भारत अब उनके करीब पहुंच चुका है। अभी तक भारतीय महिला टीम कोई ICC ट्रॉफी नहीं जीत सकी है और यह बड़ा मौका है। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। महिला क्रिकेट अब नए मुकाम पर पहुंच चुका है और उन्हें भरोसा है कि इस बार टीम इंडिया वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करेगी।

यह भी पढ़ें:

भारत से करारी शिकस्त मिलने पर पाक कप्तान ने रोया दुखड़ा, बताया कहां हारा पाकिस्तान?

टीम इंडिया का घर से ज्यादा विदेश में बज रहा डंका, पाकिस्तान की हार से ईडन गार्डन्स पीछे छूटा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल