1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. गर्लफ्रेंड की एंट्री पर लगेगा बैन! BCCI उठाने जा रही बड़ा कदम, फ्रेंचाइजियों को जल्द जारी होगी एडवाइजरी

गर्लफ्रेंड की एंट्री पर लगेगा बैन! BCCI उठाने जा रही बड़ा कदम, फ्रेंचाइजियों को जल्द जारी होगी एडवाइजरी

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : May 07, 2026 08:37 pm IST,  Updated : May 07, 2026 08:37 pm IST

आईपीएल 2026 के सीजन में कई खिलाड़ी लगातार नियमों का उल्लंघन करते हुए दिखाई दिए हैं, जिसमें टीम होटल में कई ऐसे लोग जो अनधिकृत नहीं हैं वह प्लेयर्स के साथ उनके कमरों में और टीम ऑफीशियल के साथ देखें गए हैं। ऐसे में अब बीसीसीआई इसको लेकर कड़े कदम उठाने जा रहा है।

Devajit Saikia- India TV Hindi
देवजीत सैकिया Image Source : AFP

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में खिलाड़ियों और टीम ऑफिशियल्स कई नियमों के लगातार उल्लंघन के चलते सख्ती करने का मन बना लिया है। 7 मई को बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया का इस मामले में बड़ा बयान सामने आया जिसमें उन्होंने साफ किया कि बोर्ड जल्द ही नए दिशा-निर्देशों को जारी करने जा रहा है जिसमें वह लगातार प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर रोक लगाने के साथ सख्ती करेगा।

अनाधिकृत लोग टीम बस में खिलाड़ियों के साथ कर रहे सफर

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कहा कि कुछ टीम मालिक और अधिकारी उन जगहों पर खिलाड़ियों के साथ घूम रहे हैं, जहां उन्हें प्रवेश करने की बिल्कुल अनुमति नहीं है। हमने इन मामलों को बहुत गंभीरता से लिया है। आप पहले ही राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर के मोबाइल फोन इस्तेमाल करने और एक खिलाड़ी के वेपिंग करते पकड़े जाने की घटना देख चुके हैं। ये घटनाएं पहले से ही सार्वजनिक क्षेत्र में हैं। हम हाथ पर हाथ धरे नहीं बैठे हैं। कुछ अनाधिकृत लोग टीम बस में खिलाड़ियों के साथ सफर कर रहे हैं और टीम होटल में ठहरे हुए हैं। ये लोग बिना अनुमति खिलाड़ियों और अधिकारियों के कमरों में जा रहे हैं। ये सारी चीजें बीसीसीआई के एंटी-करप्शन प्रोटोकॉल के बिल्कुल खिलाफ है।

कुछ खिलाड़ियों को गर्लफ्रेंड के साथ घूमते हुए देखा गया

आईपीएल के मौजूदा सीजन में कई ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं जो लगातार अपनी गर्लफ्रेंड के साथ घूमते हुए दिखाई दिए हैं, जिसमें उन्हें एयरपोर्ट पर भी साथ देखा गया। इसमें हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह और ईशान किशन का नाम प्रमुख तौर पर है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने अपने बयान में ये साफ कर दिया कि नई एडवाइजरी जारी होने के बाद अगर कोई भी नियम तोड़ता है, तो उसके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी, इसमें फिर चाहे कोई खिलाड़ी या कोई टीम अधिकारी ही शामिल क्यों ना हो। बता दें कि राजस्थान रॉयल्स के टीम मैनेजर रोमी भिंडर पर डगआउट में मोबाइल फोन इस्तेमाल करने के लिए एक लाख रुपये का जुर्माना लगाए जाने के साथ उन्हें बोर्ड की तरफ से कड़ी चेतावनी भी जारी की गई थी। इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स टीम के कप्तान रियान पराग के ड्रेसिंग रूम में वेपिंग मामले को भी बीसीसीआई ने काफी गंभीरता से लिया था।

ये भी पढ़ें

36 साल की उम्र में साथी खिलाड़ी के अचानक निधन से टूटे विराट कोहली, युवराज सिंह और शिखर धवन ने भी जताया दुख

युजवेंद्र चहल का फ्लाइट में ई-सिगरेट पीते VIDEO आया सामने, सभी की सुरक्षा को खतरे में डाला; मचा बवाल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल