1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2024 में नहीं दिखेंगे ये 4 धाकड़ प्लेयर्स, CSK और MI की तरफ से खेलते हैं मैच

IPL 2024 में नहीं दिखेंगे ये 4 धाकड़ प्लेयर्स, CSK और MI की तरफ से खेलते हैं मैच

 Published : Dec 05, 2023 07:51 pm IST,  Updated : Dec 06, 2023 02:28 am IST

IPL 2024 Auction: आईपीएल 2024 के लिए ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में आयोजित किया जाएगा। लेकिन चार खिलाड़ी ऐसे हैं, जो आईपीएल 2024 में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।

जोफ्रा आर्चर और अंबाती रायडू- India TV Hindi
जोफ्रा आर्चर और अंबाती रायडू Image Source : PTI

IPL 2024: आईपीएल में फैंस का रोमांच और उत्साह अपने चरम पर होता है। आईपीएल में दुनिया की सबसे ज्यादा देखने वाली लीग है। यहां खेलने पर प्लेयर्स को पैसा और शोहरत दोनों मिलती हैं। कई खिलाड़ियों ने आईपीएल में खेलने पर अपना करियर बनाया है। आईपीएल 2024 के लिए ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में होना है। यह पहली बार होगा कि आईपीएल ऑक्शन विदेश में आयोजित किया जाएगा। लेकिन चार खिलाड़ी ऐसे हैं, जो आईपीएल 2024 में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। 

1. अंबाती रायडू 

चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज अंबाती रायडू ने मई 2023 को क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था। इसी वजह से वह अब खेलते नजर नहीं आएंगे। उन्होंने आईपीएल 2023 में सीएसके लिए कुल 158 रन बनाए थे। वह 2018 से ही सीएसके की तरफ से खेल रहे थे। अंबाती ने आईपीएल के कुल 204 मैचों में 4348 रन बनाए हैं। 

2. बेन स्टोक्स 

आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने बेन स्टोक्स को 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसके बाद उन्होंने सीएसके के लिए आईपीएल 2023 में सिर्फ 2 मैच खेले। वह अपनी चोट से भी परेशान रहे हैं। हाल ही में उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भाग लिया था, लेकिन वह धमाकेदार प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। वर्कलोड मैनेजमेंट के लिए उन्होंने अगले आईपीएल में न खेलने का फैसला किया है।

3. जो रूट 

जो रूट को राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में 1 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसके बाद उन्होंने आईपीएल 2023 में तीन मैच भी खेले और सिर्फ 10 रन बनाए। लेकिन उन्होंने आईपीएल रिटेंशन से पहले ही अगले सीजन में नहीं खेलने का फैसला किया था। इसी वजह से राजस्थान रॉयल्स की टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया। 

4. जोफ्रा ऑर्चर 

मुंबई इंडियंस ने जोफ्रा आर्चर को आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में 8 करोड़ रुपये की मोटी कीमत पर खरीदा था। लेकिन चोटिल होने की वजह से वह आईपीएल 2022 में नहीं खेल पाए थे। इसके बाद वह साल 2023 में खेलने उतरे थे। उन्होंने पांच मैचों में सिर्फ 2 विकेट ही हासिल किए। इसके बाद रिटेंशन में मुंबई इंडियंस की टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया। उन्होंने आईपीएल 2024 के ऑक्शन के लिए इसलिए नाम नहीं दिया, क्योंकि उन्हें ईसीबी ने इसकी परमीशन नहीं दी थी। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड चाहता है कि वह अगले साल बिना चोटिल हुए टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लें। 

यह भी पढ़ें: 

IPL 2024 से पहले ही KKR के लिए आई बड़ी खुशखबरी, इस खिलाड़ी ने खत्म कर दी बड़ी टेंशन!

आयरलैंड सीरीज के लिए टीम में हुए 4 बदलाव, पंजाब किंग्स के खिलाड़ी को बनाया गया कप्तान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल