Thursday, February 05, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2023: CSK के लिए बुरी खबर, दो बड़े प्लेयर टीम से बाहर; 30 करोड़ का होगा नुकसान!

IPL 2023: CSK के लिए बुरी खबर, दो बड़े प्लेयर टीम से बाहर; 30 करोड़ का होगा नुकसान!

IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने शुरुआती तीन में से दो मुकाबले जीतकर लीग की अच्छी शुरुआत की है। लेकिन अब टीम के लिए दो बड़े खिलाड़ियों की इंजरी ने टेंशन बढ़ा दी है।

Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
Published : Apr 09, 2023 04:47 pm IST, Updated : Apr 09, 2023 04:47 pm IST
Ben Stokes, Deepak Chahar, IPL 2023 Chennai Super Kings- India TV Hindi
Image Source : IPLT20.COM Ben Stokes, Deepak Chahar, IPL 2023 Chennai Super Kings

IPL 2023, Chennai Super Kings: आईपीएल 2023 में इंजरी का बुरा साया सभी टीमों के पीछे पड़ चुका है। सभी 10 फ्रेंचाइजी किसी ना किसी खिलाड़ी की चोट से परेशान है। अभी एक हफ्ता आईपीएल 16 का बीता है और करीब 5 बड़े खिलाड़ी पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं। इसी कड़ी में अब चेन्नई सुपर किंग्स को भी एक बहुत बड़ा झटका लगा है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ टीम के दो बड़े ऑलराउंडर मोईन अली और बेन स्टोक्स नहीं नजर आए थे। वहीं मैच के दौरान दीपक चाहर ने भी सिर्फ एक ओवर फेंका और वह हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण फील्ड से बाहर चले गए थे। अब दो बड़े खिलाड़ियों को लेकर एक अपडेट सामने आ रहा है।

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक दीपक चाहर की चोट के बाद उन्हें कुछ समय तक टीम से बाहर रहना पड़ सकता है। वह शनिवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ हैमस्ट्रिंग इंजरी के बाद मैदान के बाहर गए थे। वह कब तक बाहर रहेंगे अभी इस पर कुछ कहा नहीं जा सकता लेकिन यह समय बढ़ भी सकता है क्योंकि रिपोर्ट में इसे extended period तक बताया गया है। उधर बेन स्टोक्स की इंजरी भी मामूली नहीं है। शनिवार को आई रिपोर्ट में पहले ही सामने आया था कि वह 10 दिन तक आराम कर सकते हैं मेडिकल टीम की सलाह पर। 

.

Image Source : PTI
बेन स्टोक्स

CSK की तरफ से आई जानकारी

सीएसके की टीम अब 12 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपना चौथा मुकाबला खेलेगी। इस मैच में चाहर उपलब्ध नहीं रहेंगे। वहीं बेन स्टोक्स अभी करीब एक हफ्ते तक टीम से बाहर रहे सकते हैं। उनके पैर के अंगूठे में इंजरी की खबर सामने आई है। सीएसके अपना 5वां मुकाबला 17 अप्रैल को आरसीबी के खिलाफ खेलेगी। उस मैच में स्टोक्स की वापसी की उम्मीद की जा सकती है। लेकिन अगर 10 दिन का आराम उन्हें दिया जाता है तो वह इस मैच को भी मिस कर सकते हैं। इस पर सीएसके की तरफ से भी ऑफिशियल जानकारी दी गई है और बताया गया है कि दोनों खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं। हालांकि, फ्रेंचाइजी ने अभी इनकी वापसी पर कुछ भी नहीं कहा है।

.

Image Source : AP
दीपक चाहर

30.25 करोड़ का होगा नुकसान

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन में 16.25 करोड़ रुपए खर्च करके बेन स्टोक्स को अपने साथ जोड़ा था। इसके अलावा 2022 के मेगा ऑक्शन में दीपक चाहर 14 करोड़ में बिके थे। पर वह पूरा सीजन नहीं खेल पाए। इसके बाद इस सीजन भी फ्रेंचाइजी ने उन्हें इतनी ही सैलरी पर रिटेन किया। इसके बाद इस सीजन के पहले तीन मैचों में उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा है और उन्हें कोई विकेट भी नहीं मिला। लखनऊ के खिलाफ चाहर ने 4 ओवर में 55 रन लुटाए थे। इसके अलावा दो शुरुआती मुकाबले खेलने वाले स्टोक्स का भी प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने दो पारियों में सिर्फ 7 और 8 रन बनाए। गेंदबाजी में लखनऊ के खिलाफ मात्र एक ओवर स्टोक्स ने फेंका और 18 रन लुटा दिए। यानी अभी तक जो हुआ उस हिसाब से सीएसके को 30.25 करोड़ (स्टोक्स-चाहर की कुल सैलरी) का नुकसान ही हुआ है।

यह भी पढ़ें:-

CSK की नैया डुबो रहा है यह खिलाड़ी, IPL में एमएस धोनी से भी ज्यादा है सैलरी

'धोनी की तरह निडर है ये खिलाड़ी', गावस्कर ने CSK के किस खिलाड़ी के लिए इतनी बड़ी बात?

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement