1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. MI vs CSK: मुंबई इंडियंस के खिलाफ बेन स्टोक्स होंगे बाहर! चेन्नई सुपर किंग्स को तगड़ा झटका

MI vs CSK: मुंबई इंडियंस के खिलाफ बेन स्टोक्स होंगे बाहर! चेन्नई सुपर किंग्स को तगड़ा झटका

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Apr 08, 2023 09:40 am IST,  Updated : Apr 08, 2023 09:40 am IST

IPL 2023, Ben Stokes MI vs CSK: आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच शनिवार को खेला जाना है। उससे पहले बेन स्टोक्स की फिटनेस ने चेन्नई के लिए चिंता बढ़ा दी हैं।

Ben Stokes, CSK, IPL 2023- India TV Hindi
Ben Stokes, CSK Image Source : PTI

IPL 2023, MI vs CSK: आईपीएल 2023 का महामुकाबला लीग के इतिहास की दो सबसे बड़ी टीमों के बीच शनिवार को होने जा रहा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। इस मुकाबले से पहले सीएसके से जुड़ी एक खबर आ रही है जिसे सुनकर फैंस परेशान हो सकते हैं। चेन्नई ने 16.25 करोड़ की भारी-भरकम कीमत पर इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को अपने साथ जोड़ा था। हालांकि, शुरुआती दोनों मैचों में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है लेकिन उनकी मौजूदगी से विपक्षी टीम की टेंशन बढ़ जाती है। पर अब जो खबर आ रही है उसके मुताबिक वह मुंबई के खिलाफ मैच से पहले पूरी तरह फिट नहीं हैं।

अंग्रेजी समाचार पत्र इंडियन एक्स्प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को प्रैक्टिस सेशन के बाद बेन स्टोक्स के पैर की हील यानी एड़ी में दर्द की समस्या हुई। रिपोर्ट में बताया गया कि इसके बाद मेडिकल टीम ने उन्हें करीब 10 दिन आराम करने की सलाह दी है। यानी वह आने वाले दिनों में सीएसके के लिए तीन मैच कम से कम मिस कर सकते हैं। हालांकि, सीएसके के मैनेजमेंट की ओर से इस पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन इतना साफ है कि अगर उनके पैर में दिक्कत हुई है तो मैनेजमेंट उनको लेकर जल्दबाजी करने का जोखिम नहीं उठाएगा। इतना ही नहीं आगे इंग्लैंड को एशेज भी खेलनी है और वह टेस्ट टीम के कप्तान हैं तो इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की भी उनकी फिटनेस पर नजरें होंगी। 

ben Stokes
Image Source : APबेन स्टोक्स का आईपीएल 2023 में अभी तक निराशाजनक प्रदर्शन

गौरतलब है कि बेन स्टोक्स पर फ्रेंचाइजी ने मिनी ऑक्शन में 16.25 करोड़ की बड़ी बोली लगाई थी। फ्रेंचाइजी उन्हें निश्चित ही एमएस धोनी के उत्तराधिकारी के तौर पर भी देख रही होगी। जबकि उनके साथी खिलाड़ी मोईन अली ने भी इस बात को सीधे तौर पर नहीं पर माना था कि स्टोक्स ही धोनी की जगह टीम की कप्तानी के सही विकल्प हैं। पर इस सीजन की अब तक की बात करें तो स्टोक्स गेंद और बल्ले दोनों से कुछ खास नहीं कर पाए हैं। गुजरात के खिलाफ उन्होंने 6 गेंदों पर 7 रन बनाए थे तो लखनऊ के खिलाफ वह 8 गेंदों पर 8 रन बनाकर आउट हो गए थे। इसके अलावा LSG के खिलाफ उन्होंने एक ओवर भी फेंका था जिसमें 18 रन गए थे। यानी अभी तक उनका जलवा इस सीजन दिखा नहीं है।

मुंबई इंडियंस के सामने घातक रिकॉर्ड

बेन स्टोक्स ने आखिरी बार जब आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच खेला था तो 60 गेंदों पर 107 रनों की नाबाद पारी खेली थी। उनकी वो पारी यादगार थी जो राजस्थान रॉयल्स के लिए आई थी। पर इस बार वह पीली जर्सी में उतरेंगे और यह मुकाबला होगा लीग के इतिहास का सबसे हाईवोल्टेज मुकाबला। अगर वह नहीं खेलते हैं तो सीएसके के लिए यह तगड़ झटका हो सकता है। उन्होंने अभी तक 45 आईपीएल मैच खेले हैं जिसकी 44 पारियों में उनके नाम 935 रन दर्ज हैं। उन्होंने दो शतक और दो अर्धशतक अभी तक लीग में लगाए हैं। वहीं 28 विकेट भी उनके नाम दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें:-

IPL में भी फ्लॉप; टीम इंडिया के इस खिलाड़ी का करियर खतरे में! बेहद शर्मनाक हैं यह आंकड़े

IPL 2023 Points Table: SRH का हुआ बुरा हाल, LSG पहुंची टॉप पर; देखें पूरा पॉइंट्स टेबल

IPL 2023 Orange Cap, Purple Cap: ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस में कौन शामिल, देखें पूरी लिस्ट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल