1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PAK vs ENG: इंग्लैंड ने रचा इतिहास, एक साल के अंदर तोड़ा भारत का वर्ल्ड रिकॉर्ड

PAK vs ENG: इंग्लैंड ने रचा इतिहास, एक साल के अंदर तोड़ा भारत का वर्ल्ड रिकॉर्ड

 Written By: Rajeev Rai @Rajeev_Bharat
 Published : Dec 18, 2022 03:22 pm IST,  Updated : Dec 18, 2022 03:33 pm IST

England World Record: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला कराची में खेला जा रहा है।

eng vs pak, england vs pakistan- India TV Hindi
इंग्लैंड क्रिकेट टीम Image Source : GETTY

England World Record: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच कराची में जारी तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में दोनों टीमों के बीच फिलहाल बराबर की टक्कर देखने को मिल रही है। तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे चल रही इंग्लैंज की निगाहें क्लीन स्वीप करने पर है। वहीं मेजबान पाकिस्तान के लिए यह मैच इज्जत की लड़ाई है। इस बीच राष्ट्रीय स्टेडियम में चल रहे मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने एक खास कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली इंग्लैंड ने एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 

इंग्लैंड ने हैरी ब्रूक के छक्के की मदद से पिछले साल भारत की तरफ से बनाए गए वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ दिया। भारतीय टीम की तरफ से पिछले साल 2021 में 14 मैचों में 87 छक्के लगे थे। जबकि इंग्लैंड के इस साल 15 मैचों में 88 से अधिक छक्के हो गए हैं। इंग्लैंड के लिए इस साल बेन स्टोक्स ने सर्वाधिक 26 छक्के लगाए हैं, जबकि चोट की वजह से क्रिकेट से बाहर चल रहे जोनी बेयरस्टो 18 छक्के के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं हैरी ब्रूक अब इस साल सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में टॉप 5 में शामिल हो गए हैं।  

बता दें कि टेस्ट क्रिकेट में एक साल में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में टीम इंडिया का दबदबा रहा है। टॉप 7 में तीन बार टीम इंडिया को जगह मिली है। भारत ने 2021 में 14 मैचों में 87, 2019 में 8 मैचों में 70 और 2016 में 12 मैचों में 70 छक्के लगाए थे। वहीं इंग्लैंड के अब इस साल 15 मैचों में 88 से अधिक छक्के हो गए हैं। वहीं न्यूजीलैंड की टीम ने 2013 और 2014 में क्रमश: 71 और 81 छक्के लगाए थे। 

टेस्ट में एक साल में सर्वाधिक छक्के लगाने वाली टीम:

  • 88*: इंग्लैंड, 2022
  • 87: भारत, 2021
  • 81: न्यूजीलैंड, 2014
  • 71: न्यूजीलैंड, 2013
  • 70: भारत, 2019
  • 70: भारत, 2016
  • 70: ऑस्ट्रेलिया, 2005

मैच की बात करें तो पाकिस्तान की टीम ने पहली पारी में पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान बाबर आजम (78) और आगा सलमान (56) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 304 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने दूसरे दिन चायकाल तक 254/5 का स्कोर बना लिया था। इंग्लैंड की तरफ से हैरी ब्रूक शतक लगाकर खेल रहे थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल