1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. AUS vs ENG: "अगर किसी और जगह ऐसा होता तो काफी हल्ला मचता"; MCG पिच को लेकर स्टोक्स ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को घेरा

AUS vs ENG: "अगर किसी और जगह ऐसा होता तो काफी हल्ला मचता"; MCG पिच को लेकर स्टोक्स ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को घेरा

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Dec 27, 2025 09:13 pm IST,  Updated : Dec 27, 2025 09:15 pm IST

AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मेलबर्न के स्टेडियम में खेला गया बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच सिर्फ 2 दिनों के अंदर खत्म हो जाने के बाद अब पिच को लेकर काफी हल्ला देखने को मिल रहा है, जिसमें इंग्लैंड टीम के कप्तान बेन स्टोक्स का भी बयान सामने आया है।

Ben Stokes- India TV Hindi
बेन स्टोक्स Image Source : AP

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच का अंत जिस तरह से हुआ उसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। इस मुकाबले के पहले दिन के खेल में जहां कुल 20 विकेट गिरे तो वहीं दूसरे दिन के खेल में भी कुल 16 विकेट गिरने के साथ मुकाबले का भी अंत हो गया। इस मैच को इंग्लैंड की टीम 4 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही। अब एमसीजी की पिच को लेकर काफी हल्ला देखने को मिल रहा है, जिसमें इंग्लैंड टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने भी मुकाबले के बाद दिए अपने बयान में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को घेरने की कोशिश की।

ऐसी पिच पर आप कभी नहीं खेलना चाहते

बेन स्टोक्स ने बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच खत्म होने के बाद मेलबर्न स्टेडियम की पिच को लेकर दिए अपने बयान में कहा कि अगर सच कहूं तो ऐसी पिच पर आप कभी खेलना नहीं चाहते। बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच को आप दो दिन में खत्म होते नहीं देखना चाहते। लेकिन एक बार मैच शुरू होने के बाद आप कुछ नहीं कर सकते और जैसी पिच आपको मिली है उसी पर आपको खेलना होता है। लेकिन यह तय है कि अगर किसी और जगह खेल रहे होते और ऐसा होता तो काफी हल्ला मच गया होता। टेस्ट मैच मुकाबला अगर इतनी जल्दी खत्म हो रहा है तो ये बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता है, लेकिन आपको अंत में परिणाम से मतलब रहता है।

स्मिथ ने पिच को बताया मुश्किल

ऑस्ट्रेलिया की टीम टेस्ट इतिहास में पहली बार किसी मुकाबले में एक भी ओवर बिना स्पिन गेंदबाजी कराए खेली है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड की पिच रही जिसको लेकर स्टीव स्मिथ का भी बयान मुकाबले बाद आया जिसमें उन्होंने कहा कि दो दिन के अंदर 36 विकेट गिरने से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां पर खेलना काफी मुश्किल था। मैदान कर्मी अक्सर पिच पर 8 मिमी घास छोड़ते हैं लेकिन अगर आप 10 मिमी घास छोड़ दें मुश्किल हो जाता है। लेकिन ग्राउंड्समैन हमेशा सीखते हैं और इस मैच से उन्हें काफ़ी कुछ सीखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें

स्टीव स्मिथ ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, डॉन ब्रैडमैन के बाद ऐसा करने वाले बने दूसरे खिलाड़ी

मेलबर्न टेस्ट जीतने के बाद बढ़ी इंग्लैंड की टेंशन, आखिरी मैच से पहले एक और खिलाड़ी हुआ चोटिल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल