Bhuvneshwar Kumar Purple Cap: आईपीएल दुनिया की सबसे देखे जाने वाली क्रिकेट लीग है। अब आईपीएल 2025 की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है और फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार है। पहला मुकाबला केकेआर और आरसीबी के बीच खेला जाएगा। अभी तक आईपीएल के 17 सीजन हो चुके हैं और अब 18वां सीजन शुरू होने ही वाला है। लेकिन स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का एक ऐसा रिकॉर्ड है, जो आईपीएल में आज तक कायम है और आगामी सीजन भी उस रिकॉर्ड का टूटना असंभव है।
आईपीएल के एक सीजन में जो भी गेंदबाज सबसे ज्यादा विकेट लेता है। सीजन खत्म होने के बाद उसे पर्पल कैप दी जाती है। अभी तक ड्वेन ब्रावो, लासिथ मलिंगा, मोहम्मद शमी जैसे घातक गेंदबाज पर्पल कैप जीत चुके हैं। भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल 2016 में कमाल का प्रदर्शन किया था। तब सनराजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए उन्होंने 17 मैचों में कुल 23 हासिल किए थे। इसी वजह से उन्हें पर्पल कैप भी मिली थी। आईपीएल 2016 का खिताब हैदराबाद की टीम ने आरसीबी को हराकर जीता था और फाइनल में आखिरी ओवर भुवनेश्वर ने किया था और खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।
इसके बाद आईपीएल 2017 में भी भुवनेश्वर कुमार का शानदार प्रदर्शन जारी रहा। इस सीजन उन्होंने 14 मैचों में कुल 26 विकेट अपने नाम किए थे और उन्होंने पर्पल कैप भी जीती थी। आईपीएल के इतिहास में भुवनेश्वर इकलौते खिलाड़ी हैं, जिन्होंने लगातार दो सीजन पर्पल कैप अपने नाम की है। उनके अलावा आज कोई भी दूसरा खिलाड़ी लगातार दो पर्पल कैप अपने नाम नहीं कर पाया है।
आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स के हर्षल पटेल ने 14 मैचों में कुल 24 विकेट अपने नाम किए थे और पर्पल कैप हासिल की थी। अब अगर आईपीएल 2025 में भी हर्षल बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं और पर्पल कैप जीत लेते हैं, तो भी वह भुवनेश्वर कुमार के लगातार दो बार पर्पल कैप जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। भुवनेश्वर का कीर्तिमान तभी टूट पाएगा, जब कोई गेंदबाज आईपीएल में लगातार तीन बार पर्पल कैप अपने नाम कर लेगा। ऐसे में आईपीएल 2025 में भी भुवी का रिकॉर्ड बरकरार रहेगा और उसका इस सीजन टूटना असंभव है।
यह भी पढ़ें:
इस खिलाड़ी ने इंडिया मास्टर्स को अपने दम पर जिताया खिताब, हासिल किए 50,000 रुपए के इतने सारे चेक
युवराज की वेस्टइंडीज के प्लेयर से हुई तगड़ी बहस, दोनों लड़ने पर हुए आमादा; देखें VIDEO
संपादक की पसंद