1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. साल के अंत में होगा धमाकेदार टी20 लीग का आगाज, घातक खिलाड़ी मचाएंगे धमाल; शेड्यूल का हुआ ऐलान

साल के अंत में होगा धमाकेदार टी20 लीग का आगाज, घातक खिलाड़ी मचाएंगे धमाल; शेड्यूल का हुआ ऐलान

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jul 03, 2025 01:31 pm IST,  Updated : Jul 03, 2025 01:31 pm IST

BBL 2025-26: ऑस्ट्रेलिया में खेली जाने वाली फ्रेंचाइजी आधारित टी20 लीग बिग बैश के 15वें सीजन के पूरे शेड्यूल का ऐलान क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से तीन जुलाई को कर दिया गया, जिसमें इसका पहला मुकाबला 14 दिसंबर को खेला जाएगा।

Big Bash League- India TV Hindi
बिग बैश लीग Image Source : GETTY

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग 2025-26 के आधिकारिक शेड्यूल का ऐलान आखिरकार 3 जुलाई को कर दिया, जिसमें इसका आगाज 14 दिसंबर से होगा तो वहीं फाइनल मुकाबला 25 जनवरी को खेला जाएगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जब बिग बैश लीग के 15वें सीजन के शेड्यूल का ऐलान किया तो उससे ये भी साफ हो गया कि ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम के कई बड़े खिलाड़ी सिर्फ 2 हफ्तों के लिए इस बार के सीजन में खेल पाएंगे।

एशेज के चलते ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट खिलाड़ी 2 हफ्ते ही दिखेंगे बीबीएल में

बिग बैश लीग का 15वां सीजन इस बार जब 14 दिसंबर को शुरू होगा तो उस समय ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने घर पर इंग्लैंड के खिलाफ एशेज भी खेल रही होगी। ऐसे में बीबीएल में कई बड़े ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स के हिस्सा लेने को लेकर बात की जाए तो उन्हें सिर्फ 2 हफ्तों की ही विंडो मिलेगी। एशेज का आखिरी टेस्ट मैच 8 जनवरी को खत्म होगा तो वहीं उसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट खिलाड़ी बीबीएल 2025-26 सीजन के बाकी बचे 10 दिन के मुकाबलों में हिस्सा लेने के लिए उपलब्ध हो पाएंगे। आगामी बीबीएल के 15वें सीजन का पहला मुकाबला पर्थ स्कॉर्चर्स और सिडनी सिक्सर्स के बीच में खेला जाएगा।

आगामी सीजन में फाइनल सहित होंगे कुल 44 मैच

बीबीएल 2025-26 सीजन को लेकर बात की जाए तो उसमें फाइनल मुकाबले सहित कुल 44 मैच खेले जाएंगे। सभी टीमें सीजन शुरुआत होने के साथ पहले 10 दिन के खेल में अपने घर पर कम से कम एक मुकाबला जरूर खेलेंगी। इस सीजन का क्वालीफायर मुकाबला जहां 20 जनवरी को होगा तो वहीं चैलेंजर मैच 21 जनवरी को खेला जाएगा, जबकि 23 जनवरी को नॉकआउट मुकाबला होगा। वहीं फाइनल मैच 25 जनवरी होगा। अभी लीग स्टेज के मैचों को छोड़कर बाकी बचे चार नॉकआउट मुकाबलों के वेन्यू का ऐलान नहीं किया गया है। बीबीएल के आगामी सीजन में वर्ल्ड क्रिकेट के कई बड़े खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे, जिसमें बाबर आजम और शाहीन अफरीदी का नाम भी शामिल है।

यहां पर देखिए बीबीएल 2025-26 सीजन का पूरा शेड्यूल

ये भी पढ़ें

शुभमन गिल ने लगाई सेंचुरी की हैट्रिक, अजहरुद्दीन और द्रविड़ वाले क्लब में बनाई जगह

कप्तान बनते ही शुभमन गिल ने ठोक दी बैक टू बैक सेंचुरी, अब तक इतने भारतीय कप्तान कर चुके हैं ये कारनामा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल