1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ब्रैंडन टेलर के पास इतिहास रचने का मौका, 103 रन बनाते ही तोड़ देंगे एंडी फ्लावर का रिकॉर्ड

ब्रैंडन टेलर के पास इतिहास रचने का मौका, 103 रन बनाते ही तोड़ देंगे एंडी फ्लावर का रिकॉर्ड

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Aug 26, 2025 01:50 pm IST,  Updated : Aug 26, 2025 01:50 pm IST

जिम्बाब्वे के अनुभवी बल्लेबाज ब्रैंडन टेलर श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में इतिहास रच सकते हैं। इस सीरीज की शुरुआत 29 अगस्त से हो रही है।

Brandan Taylor- India TV Hindi
ब्रैंडन टेलर Image Source : GETTY

29 अगस्त से जिम्बाब्वे की टीम श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के लिए जिम्बाब्वे ने अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। इस स्क्वॉड में जिम्बाब्वे के अनुभवी बल्लेबाज ब्रैंडन टेलर को जगह मिली है। टेलर लगभग 4 साल के बाद वनडे फॉर्मेट में खेलते हुए नजर आएंगे। इस बीच श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान टेलर के पास इतिहास रचने का मौका होगा। वह इस सीरीज में जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं।

एंडी फ्लावर ने बनाए हैं जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा रन

जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड फिलहाल एंडी फ्लावर के नाम है। फ्लावर ने 213 मैचों में 35.34 के औसत से 6786 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उन्होंने 4 शतक और 55 अर्धशतक लगाए हैं। उसके बाद दूसरे नंबर पर एंडी फ्लावर का नाम है। उन्होंने अब तक 205 मैचों में 35.55 के औसत से 6684 रन बनाए हैं। उनके नाम वनडे में 11 शतक और 39 अर्धशतक दर्ज हैं। ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों में 103 रन बना लेते हैं तो वह जिम्बाब्वे के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

जिम्बाब्वे के लिए ODI में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • एंडी फ्लावर - 213 मैच: 6786 रन
  • ब्रेंडन टेलर - 205 मैच: 6684 रन
  • ग्रांट फ्लावर - 221 मैच: 6571 रन
  • हैमिल्टन मसाकाद्जा - 209 मैच: 5658 रन
  • एलिस्टेयर कैंपबेल - 188 मैच: 5185 रन

ICC ने लगाया था ब्रैंडन टेलर पर बैन

ब्रैंडन टेलर काफी समय पहले इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर सकते थे लेकिन आईसीसी ने उन पर भ्रष्टाचार-निरोधी नियमों के उल्लंघन करने के लिए तीन साल से ज्यादा की पाबंदी लगा दी थी। इस वजह से कई सालों तक क्रिकेट से दूर रहे। अब वह बैन खत्म होने के बाद इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नजर आ सकते हैं।

श्रीलंका के खिलाफ ODI सीरीज के लिए जिम्बाब्वे की पूरी स्क्वॉड

क्रेग एर्विन (कप्तान), ब्रायन बेनेट, जोनाथन कैंपबेल, बेन करन, ब्रैड इवांस, ट्रेवर ग्वांडू, वेस्ली मदेवेरे, क्लाइव मांडांडे, अर्नेस्ट मसुकु, टोनी मुनयोंगा, ब्लेसिंग मुज़रबानी, रिचर्ड नग़रावा, न्यूमैन न्याम्हुरी, सिकंदर रज़ा, ब्रेंडन टेलर, सीन विलियम्स

यह भी पढ़ें

पाकिस्तान के जिस खिलाड़ी ने टीम इंडिया के खिलाफ खेली मैच जिताऊ पारी, PCB ने उसी की कर दी छुट्टी

The Hundred: इस टीम ने सीधे फाइनल में मारी एंट्री, Points Table में पहले नंबर पर रहना पक्का

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल