1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ठीक से बोल तक नहीं पा रहे हैं विनोद कांबली, छोटे भाई ने हेल्थ को लेकर दिया बड़ा अपडेट

ठीक से बोल तक नहीं पा रहे हैं विनोद कांबली, छोटे भाई ने हेल्थ को लेकर दिया बड़ा अपडेट

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Aug 21, 2025 12:32 pm IST,  Updated : Aug 21, 2025 12:56 pm IST

विनोद कांबली ने 1993 से 2000 के बीच भारत के लिए 17 टेस्ट और 104 वनडे खेले। उन्होंने टेस्ट में 1084 और वनडे में 2477 रन बनाए थे।

Vinod Kambli- India TV Hindi
विनोद कांबली Image Source : PTI

पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली के हेल्थ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। उनके छोटे वीरेंद्र कांबली ने ये अपडेट फैंस के बीच शेयर किया है। उन्होंने बताया है कि इस वक्त कांबली अपने घर पर हैं और बीमारियों से उबर रहे हैं। बता दें कि, पिछले साल अचानक तबियत बिगड़ने के बाद विनोद कांबली को ठाणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने यूरिन संक्रमण और मांसपेशियों में ऐंठन की शिकायत की थी। उसके बाद से उनका इलाज चल रहा है।

वीरेंद्र कांबली ने विनोद कांबली के हेल्थ को लेकर क्या कहा?

विनोद कांबली के छोटे भाई वीरेंद्र कांबली ने विक्की लालवानी के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि वह अभी घर पर हैं। उनकी हालत स्थिर है, लेकिन उनका इलाज जारी है। उन्हें बोलने में दिक्कत हो रही है। उन्हें ठीक होने में समय लगेगा। लेकिन वह एक चैंपियन हैं, और वापसी करेंगे। उम्मीद है कि वह जल्द ही चलना और दौड़ना शुरू कर देंगे। मुझे उन पर पूरा भरोसा है। मुझे उम्मीद है कि आप उन्हें फिर से मैदान पर देख पाएंगे।

विनोद कांबली के छोटे भाई ने फैंस से की खास अपील

इस दौरान विनोद कांबली के छोटे भाई ने फैंस से खास अपील की। उन्होंने फैंस से कहा कि सभी लोग उनके भाई के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करें। वीरेंद्र ने आगे बताया कि विनोद कांबली ने 10 दिनों तक रिहैब किया। उनके पूरे शरीर की जांच हुई, जिसमें ब्रेन स्कैन और यूरिन टेस्ट भी शामिल थे। उन सभी टेस्ट के रिजल्ट ठीक थे। उस समय उन्हें ज्यादा परेशानी नहीं थी, लेकिन वह चल नहीं सकते थे, इसलिए उन्हें फिजियोथेरेपी करवाने की सलाह दी गई। वह बोलने में अभी भी लड़खड़ा रहे है, लेकिन उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। मैं बस उनके फैंस से यही कहना चाहता हूं कि उन्हें आपके प्यार और समर्थन की जरूरत है।

यह भी पढ़ें

आईसीसी को फिर से जारी करनी पड़ी वनडे रैंकिंग, इस नंबर पर हैं रोहित शर्मा और विराट कोहली

4 गेंद 4 छक्के, KKR के खिलाड़ी ने महाराजा ट्रॉफी में मचाया तहलका, 13 गेंदों में ठोके इतने रन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल