1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20I क्रिकेट में टूटा विश्व कप मैच का वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक ही मुकाबले में बिना शतक लगे बने इतने रन

T20I क्रिकेट में टूटा विश्व कप मैच का वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक ही मुकाबले में बिना शतक लगे बने इतने रन

 Published : Jul 12, 2025 09:36 pm IST,  Updated : Jul 12, 2025 09:36 pm IST

बुल्गारिया की टीम ने टी20 इंटरनेशनल मैच में जिब्राल्टर की टीम को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी है। इस मैच में दोनों टीमों की तरफ से रनों की बरसात देखने को मिली है।

mannan bashir- India TV Hindi
बुल्गारिया के बल्ले मनन बशीर बल्लेबाजी करते हुए Image Source : TWITTER SCREEN GRAB

Bulgaria Tri-Nation T20I Series: बुल्गारिया ट्राई नेशन टी20 सीरीज में जिब्राल्टर और बुल्गारिया के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें बुल्गारिया की टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली। मैच में जिब्राल्टर ने पहले बैटिंग करते हुए 243 रन बनाए। इसके बाद बुल्गारिया की टीम ने 14.2 ओवर्स में ही 244 रन बनाकर टारगेट हासिल कर लिया। बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत दोनों टीमों की तरफ से कुल 487 रन बने।

बिना शतक लगाए ही हुआ कमाल

जिब्राल्टर और बुल्गारिया के बीच T20I मैच में दोनों टीमों की तरफ से कुल 487 रन बने और कोई शतक नहीं लगा। इसी के साथ किसी भी T20I मैच में बिना शतक लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया है। इससे पहले साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2016 में मैच खेला गया था, जिसमें बिना शतक लगाए कुल 459 रन बने थे। अब विश्व कप मैच का ये रिकॉर्ड टूट चुका है।

बुल्गारिया के लिए तीन बल्लेबाजों ने लगाए अर्धशतक

बुल्गारिया की टीम के लिए ईसा जारू, मनन बशीर और मिलन गोगेव ने दमदार बल्लेबाजी की। इन तीनों ही खिलाड़ियों ने तेजी के साथ रन बनाए और मैच में अर्धशतक लगाए। जारू ने 24 गेंदों में 69 रन, मिलन ने 27 गेंदों में 69 रन और बशीर ने 21 गेंदों में 70 रन बनाए। इन प्लेयर्स ने बिल्कुल मैच को एकतरफा बना दिया और जिब्राल्टर के गेंदबाज इनके सामने कुछ खास नहीं कर पाए।

जैकब गुल ने हासिल किए चार विकेट

जिब्राल्टर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 243 रन बनाए थे। फिलिप राइक्स और इयान लैटिन ने अर्धशतक लगाए। इन दोनों के अलावा लुई ब्रूस ने 24 रन बनाए। माइकल राइकस और कबीर मीरपुरी ने 21-21 रनों का योगदान दिया। इन प्लेयर्स की वजह से ही टीम बड़े स्कोर तक पहुंच पाई थी। बुल्गारिया के लिए जैकब गुल ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए।

यह भी पढ़ें:

नितीश रेड्डी को लगी बेन स्टोक्स की गेंद, धड़ाम से मैदान में गिर पड़े; बदलना पड़ा हेलमेट

ऋषभ पंत ने तोड़ा विवियन रिचर्ड्स का ऑल टाइम रिकॉर्ड, इंग्लैंड के खिलाफ सभी को छोड़ा पीछे

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल