1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंडिया अंडर-19 टीम के प्लेयर्स ने निकाली बैजबॉल की हेकड़ी, 80 चौके-छक्के ठोककर मचाई तबाही

इंडिया अंडर-19 टीम के प्लेयर्स ने निकाली बैजबॉल की हेकड़ी, 80 चौके-छक्के ठोककर मचाई तबाही

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jul 13, 2025 08:55 pm IST,  Updated : Jul 13, 2025 10:01 pm IST

अंडर-19 यूथ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारतीय बल्लेबाजों की तरफ से कमाल का प्रदर्शन देखने को मिला। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 540 रन ठोक दिए।

Vaibhav Suryvanshi- India TV Hindi
वैभव सूर्यवंशी Image Source : GETTY

भारत की सीनियर मेंस टीम के साथ-साथ अंडर-19 टीम भी इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर है। सीनियर टीम के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। वहीं अंडर-19 टीम भी इन दिनों केंट काउंटी क्रिकेट ग्राउंड में दो मैचों की यूथ टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेल रही है। यूथ सीरीज के पहले टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया है। वहां उन्होंने पहले मैच में ही 540 रन ठोक दिए। कमाल की बात ये रही कि इस मैच में सिर्फ एक भारतीय बल्लेबाज ने शतक लगाया है। वहीं चार बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारियां खेली।

आयुष म्हात्रे ने लगाया इस मैच में शानदार शतक

मुकाबले की बात करें तो इंडिया अंडर-19 टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत की शुरुआत इस मैच में अच्छी नहीं रही, सलामी बल्लेबाज सूर्यवंशी चौथे ही ओवर में पवेलियन लौट गए। उनके बाद कप्तान आयुष म्हात्रे और विहान मल्होत्रा के बीच 173 रन की पार्टनरशिप हुई। आयुष म्हात्रे ने इस मैच में शतकीय पारी खेली और वह 14 चौके और 2 छक्के की मदद से 115 गेंदों में 102 रन बनाकर आउट हुए। विहान ने 99 गेंदों में 67 रनों की पारी खेली।

भारतीय बल्लेबाजों ने मिलकर लगाए 80 बाउंड्री

इनके बाद अभिज्ञान कुंडू ने 90 रन, राहुल कुमार ने 85 रन, आरएस अंबरीश ने 70 रन और विहान मल्होत्रा ने 67 रनों का योगदान दिया। इस पारी के दौरान खास बात ये रही कि भारतीय टीम ने 500 रन का आंकड़ा सिर्फ 100 ओवर में पार कर लिया। वहीं 112.5 ओवर में उन्होंने 540 रन बनाए। इस दौरान टीम इंडिया ने 72 चौके और 8 छक्के लगाए, कुल मिलाकर भारतीय बल्लेबाजों ने कुल 80 बाउंड्रीज जड़ दीं। भारत के युवा खिलाड़ियों ने इस मैच में बैजबॉल स्टाइल में बल्लेबाजी की, जिसके लिए इंग्लैंड की सीनियर टेस्ट टीम जानी जाती है।

इंग्लैंड भी कर रही है अच्छी बल्लेबाजी

इस मुकाबले में फिलहाल दूसरे दिन का खेल जारी है। भारत के 540 रन के जवाब में इंग्लैंड की टीम भी पहली पारी में अच्छी बल्लेबाजी कर रही है। उन्होंने दूसरे दिन के चाय ब्रेक तक दो विकेट के नुकसान पर 116 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड की तरफ से हमजा शेख 56 और रॉकी फ्लिंटॉफ 26 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें

लॉर्ड्स टेस्ट मैच में ये खिलाड़ी साबित हो सकता है टीम इंडिया का X फैक्टर, चौथी पारी के आंकड़े हैं शानदार

बार-बार देखना चाहेंगे आप इस विकेट का VIDEO, आकाश दीप ने उखाड़ फेंका हैरी ब्रूक का मिडिल स्टंप

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल