1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अगरकर के मुताबिक कप्तान रोहित शर्मा के लिए फिटनेस सबसे बड़ी चुनौती

अगरकर के मुताबिक कप्तान रोहित शर्मा के लिए फिटनेस सबसे बड़ी चुनौती

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 04, 2022 04:12 pm IST,  Updated : Feb 04, 2022 04:12 pm IST

विराट कोहली ने जब से तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ी है तब से सभी फैंस की निगाहें रोहित शर्मा पर टिकी हैं। 

रोहित शर्मा (फाइल फोटो)- India TV Hindi
रोहित शर्मा (फाइल फोटो) Image Source : GETTY

Highlights

  • रोहित शर्मा के लिये सबसे बड़ी चुनौती अगले 24 महीनों में फिट बने रहने की है।
  • T20 विश्व कप 2022 इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किया जायेगा।
  • रोहित वेस्टइंडीज के खिलाफ 6 फरवरी से वनडे सीरीज में बतौर कप्तान वापसी करेंगे।

नई दिल्ली। विराट कोहली ने जब से तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ी है तब से सभी फैंस की निगाहें रोहित शर्मा पर टिकी हैं। रोहित लिमिटेड फॉर्मेट ओवर में भारतीय टीम के कप्तान हैं लेकिन चोट के कारण फिलहाल टीम से बाहर चल रहे थे। रोहित अब वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में वापसी करने के लिए तैयार है। इस बीच पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर का रोहित को लेकर बड़ा बयान आया है। अगरकर का मानना है कि भारत के सफेद गेंद के नये कप्तान रोहित शर्मा के लिये सबसे बड़ी चुनौती अगले 24 महीनों में होने वाले T20 और वनडे विश्व कप तक फिट बने रहने की है।

विराट कोहली के T20 टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद रोहित को कप्तान नियुक्त किया। बाद में कोहली को वनडे की कप्तानी से भी हटाकर यह जिम्मेदारी रोहित को सौंपी गयी। अगरकर ने ‘स्टार स्पोर्ट्स’ से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह अच्छी चीज है कि सफेद गेंद के प्रारूप के लिये एक कप्तान हो और अब रोहित के पास यह जिम्मेदारी है। ’’ T20 विश्व कप इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किया जायेगा जबकि वनडे अगले साल होगा। अगरकर को लगता है कि कप्तान को टीम के साथ मौजूद रहना चाहिए और उनका मानना है कि यही चीज पूर्व कप्तान कोहली और एमएस धोनी के लिये भी कारगर रही थी।

ICC U19 WC 2022 : प्लेऑफ मैचों में पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका ने जीत के साथ किया अपने अभियान का अंत

अगरकर ने कहा, ‘‘इसलिये रोहित शर्मा के लिये चुनौती - मेरी राय में - फिट बने रहने और अब से सफेद गेंद के क्रिकेट में विश्व कप तक हर टूर्नामेंट में खेलने की है क्योंकि आप टीम के साथ कप्तान चाहते हो - यह विराट कोहली की मजबूती थी और उनसे पहले एमएस धोनी की भी, वे शायद ही कभी मैच से बाहर होते थे और दोनों ही फिट रहते थे। ’’ रोहित हैमस्ट्रिंग चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेले थे। उन्हें फिर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे से भी बाहर होने के लिये बाध्य होना पड़ा था क्योंकि वह चयन समिति के टीम की घोषणा से पहले पूर्ण फिटनेस हासिल नहीं कर सके थे।

हैमस्ट्रिंग की समस्या बार बार उभरती रहती है जिसके कारण उन्हें 2020-21 में आस्ट्रेलिया दौरे पर पहले दो टेस्ट मैच और सफेद गेंद के चरण में भी बाहर बैठना पड़ा था। हालांकि अब रोहित वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला में टीम की कप्तानी करेंगे जो छह फरवरी से अहमदाबाद में वनडे के साथ शुरू हो रही है। 

(With Bhasha inputs)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल