1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WPL 2025 का मजा होगा किरकिरा, धाकड़ ऑलराउंडर बीच टूर्नामेंट में छोड़ेगी अपनी टीम का साथ

WPL 2025 का मजा होगा किरकिरा, धाकड़ ऑलराउंडर बीच टूर्नामेंट में छोड़ेगी अपनी टीम का साथ

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Feb 18, 2025 05:58 pm IST,  Updated : Feb 18, 2025 07:04 pm IST

वूमेन्स प्रीमियर लीग 2025 में यूपी वारियर्स (UPW) की टीम को बहुत तगड़ा झटका लगा है। खबर है कि धाकड़ ऑलराउंडर बीच टूर्नामेंट में यूपी वारियर्स का साथ छोड़ देगी।

WPL 2025- India TV Hindi
चमारी अट्टापट्टू Image Source : GETTY

भारत में इस समय वूमेन्स प्रीमियर लीग (WPL) 2025 का आयोजन हो रहा है। WPL 2025 का 14 फरवरी को आगाज हुआ था अब तक 4 मुकाबले खेले जा चुके हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) लगातार 2 जीत के बाद पाइंट्स टेबल में टॉप पर है जबकि यूपी वारियर्स (UPW) एक हार के बाद सबसे निचले पायदान पर है। यूपी वारियर्स अब अपना दूसरा मुकाबला 19 फरवरी को दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेलेगी। इस मैच से पहले यूपी वारियर्स टीम को तगड़ा झटका लगा है। 

धाकड़ ऑलराउंडर चमारी अट्टापट्टू अपनी टीम को बीच मंझधार में छोड़ने वाली हैं। चमारी अट्टापट्टू WPL 2025 के बीच में यूपी वारियर्स का साथ छोड़ देंगी। वह WPL के फाइनल फेज को मिस करेंगी। इसके पीछे की बड़ी वजह है श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम का न्यूजीलैंड दौरा। चमारी अट्टापट्टू 4 मार्च से नेपियर में शुरू होने वाले न्यूजीलैंड के व्हाइट-बॉल दौरे पर श्रीलंका में शामिल होने के लिए WPL के अंतिम चरण से चूकने वाली हैं। अट्टापट्टू का बीच WPL में जाना यूपी वारियर्स के लिए दूसरा बड़ा झटका होगा, जो चोट के कारण पहले से ही अपनी कप्तान एलिसा हीली के बिना खेल रही है।

WPL 2025 बीच में छोड़ देंगी चमारी अट्टापट्टू

ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, चमारी अट्टापट्टू 26 फरवरी तक UPW के लिए उपलब्ध रहने वाली हैं। 26 फरवरी को बेंगलुरु में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने मैच के बाद UPW की टीम टूर्नामेंट के अंतिम लीग चरण के लिए लखनऊ के लिए उड़ान भरेगी, जहां वे तीन घरेलू मैच खेलेंगे। UPW की टीम ने अभी तक सिर्फ एक मैच खेला है। हालांकि इस मुकाबले में अट्टापट्टू को नहीं खिलाया गया था। अट्टापट्टू को सोमवार, 17 फरवरी को SLC द्वारा जारी की गई श्रीलंका की 16 सदस्यीय टीम का कप्तान बनाया गया था और टीम को 22 फरवरी को तीन वनडे और इतने ही T20I मैचों के लिए न्यूजीलैंड के लिए रवाना होना है।

अमेलिया केर खेलेंगी सभी मैच

एक तरफ जहां चमारी अट्टापट्टू इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए WPL की कुर्बानी देने के लिए तैयार हैं तो वहीं दूसरी तरफ WPL 2025 में खेल रहीं न्यूजीलैंड की एकमात्र खिलाड़ी अमेलिया केर पूरा टूर्नामेंट खेलेंगी। ऐसे में वह न्यूजीलैंड में अगले महीने होने वाली द्विपक्षीय सीरीज के ज्यादातर मैचों को मिस कर सकती हैं। अगर अमेलिया की टीम MI नॉकआउट राउंड में पहुंचती है और 15 मार्च को होने वाले फाइनल में भी जगह बना लेती है, तो केर क्राइस्टचर्च में 14 और 16 मार्च को होने वाले पहले दो T20I भी मिस कर देंगी। हालांकि उनके पास T20I सीरीज का आखिरी मैच 18 मार्च को खेलने का मौका होगा। 

यह भी पढ़ें:

IND vs BAN: क्या सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे मोहम्मद शमी? एक झटके में 3 खिलाड़ी होंगे पीछे

पाकिस्तान के पास फंड की कमी? पैसा कमाने के लिए पीसीबी VIP बॉक्स की टिकटें भी बेचने को मजबूर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल